बुखार किन कारणों से आता है? एक्सपर्ट ने बताई ये 2 बड़ी वजह और इससे बचने के लिए हमें क्या करना चाहिए

Fever Causes: बुखार आने पर कई बार लोग तुरंत पेरासिटामोल और एंटीबायोटिक की मदद लेते हैं. लेकिन, एक्सपर्ट मानते हैं कि बुखार आने पर आपको इसकी वजह पता होनी चाहिए ताकि वक्त पर आयुर्वेदिक प्रोटोकॉल्स को फॉलो किया जा सके.

FEVER

वायरल फीवर और नॉर्मल बुखार में अंतर समझना बेहद जरूरी है. Image Credit- news24

Why Fever Comes Again and Again: जब भी हम किसी बीमारी से पीड़ित होते हैं, फिर चाहे वह फ्लू हो, सर्दी हो या कोई अन्य वायरल संक्रमण, सबसे पहले बुखार ही आता है. हालांकि, कुछ मामलों में बुखार अपने आप ही ठीक हो जाता है, लेकिन कई बार दवा खानी पड़ती है. लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि हमें सबसे पहले बुखार (Fever) ही क्यों आता है? एक्सपर्ट के मुताबिक, बुखार शरीर का रक्षा कवच है, जो संक्रमण (वायरस, बैक्टीरिया) से लड़ने के लिए आता है. ऐसे में जब भी कोई बीमारी या इन्फेक्शन शरीर पर हमला करता है, तो इम्यून सिस्टम तापमान को बढ़ाकर उन्हें खत्म करने की कोशिश करता है. अगर हमारी इम्यूनिटी कमजोर होती है तो परेशानी ज्यादा होने लगती है. ऐसे में वक्त पर बुखार आने की पहचान करना जरूरी है.

बुखार किन कारणों से होता है?

आचार्य मनीष जी का कहना है कि यह आमतौर पर इस बात का संकेत देता है कि इस वक्त आपका शरीर किसी बीमारी या संक्रमण से लड़ने की कोशिश कर रहा है. ज्यादातर बुखार संक्रमण के कारण ही आते हैं.

  • बैक्टीरिया को मारने का प्रयास
  • टॉक्सिन को बाहर निकालने का प्रयास

बढ़ा हुआ तापमान बैक्टीरिया इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत कर टॉक्सिन को बाहर निकालने की कोशिश करता है. यह एक डिटॉक्स प्रक्रिया का हिस्सा है. इस दौरान प्यास ज्यादा लगती है और लोग डिटॉक्स ड्रिंक्स को अपने आहार में जरूर शामिल करते हैं.

ठंड लगकर कौन सा बुखार है?

ठंड लगकर बुखार आना कई तरह के संक्रमणों का लक्षण हो सकता है, जैसे- मलेरिया, फ्लू, डेंगू, टाइफाइड, कोविड-19 आदि. इस दौरान शरीर संक्रमण से लड़ने के लिए अपना तापमान बढ़ाता है, जिससे ठंड और कंपकंपी महसूस होती है.

बुखार आने पर क्या करें?

बुखार आने पर आराम करें, खूब ढेर सारा पानी पिएं और गर्म पानी से बाथ लें. इससे काफी हद तक फायदा होगा. अगर इसके बाद भी बुखार नहीं जा रहा है तो आपको दवा की जरूरत है.

डॉक्टर को कब दिखाएं?

अगर बुखार 2-3 दिन में ठीक ना हो या बुखार 100 से ज्यादा हो. सांस लेने में तकलीफ हो, गर्दन में अकड़न हो या तेज सिरदर्द हो रहा हो तो ऐसे में आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ