क्या लीच थेरेपी से कैंसर का इलाज संभव है? एक्सपर्ट ने बताया किन बीमारियों में हो सकता है फायदेमंद

Leech Therapy Kya Hoti Hai: लीच एक ऐसा जीव है जो शरीर का खून चूसने का काम करता है. लेकिन, क्या आपको पता है कि इस जीव का इस्तेमाल थेरेपी के लिए किया जाता है? इसको लेकर आचार्य मनीष का कहना है कि ये कई बीमारियों में फायदेमंद मानी जाती है.

what is leech therapy in ayurveda

गांठ, ट्यूमर और सिस्ट जैसी बीमारियों के लिए लीच थेरेपी बहुत कारगर है. Image Credit- News24

Jonk Ki Therapy Kaise Ki Jati Hai: आजकल कोई भी बीमारी अचानक हो जाती है. हमारा लाइफस्टाइल ही इतना खराब हो गया है कि इंसान चाहकर भी बच नहीं सकता. कहीं ना कहीं कमी रह जाती है और इंसान कई तरह की बीमारियों का शिकार हो जाता है. हालांकि, कुछ बीमारियां इलाज के द्वारा आसानी से ठीक की जा सकती हैं, लेकिन कई बार बीमारियां एक लंबा वक्त ले लेती हैं. कई बार इससे छुटकारा पाने के लिए थेरेपी ली जाती है, जिसमें लीच थेरेपी भी शामिल है. इसका इस्तेमाल लोग लंबे समय से करते आ रहे हैं. कई बीमारियों को दूर भगाने में लोग लीच थेरेपी (Leech Therapy Benefits) का इस्तेमाल करते हैं. मगर, क्या लीच थेरेपी से कैंसर का इलाज किया जा सकता है? इसको लेकर आचार्य मनीष का कहना है कि ये कई बीमारियों में फायदेमंद हो सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

लीच थेरेपी कैसी होती है? | How Leech Therapy Works

इसे एक जीव के द्वारा किया जाता है. थेरेपी के दौरान इसे शरीर पर लगाया जाता है, क्योंकि ये जीव चिपक जाते हैं और गंदा खून को बाहर निकालते हैं. 15-20 मिनट तक शरीर पर इसे लगा रहने दिया जाता है और जब मोटी हो जाती है तो इसे हटा दिया जाता है. एक्सपर्ट के अनुसार गांठ, ट्यूमर और सिस्ट जैसी बीमारियों के लिए लीच थेरेपी बहुत कारगर है.

लीच थेरेपी किन बीमारियों में हो सकती है फायदेमंद?

  • जोड़ों का दर्द और गठिया
  • स्किन डिजीज
  • ब्लड सर्कुलेशन की परेशानी
  • माइग्रेन में मददगार
  • सिरदर्द में फायदेमंद
  • सूजन को दूर करने में फायदेमंद

क्या लीच थेरेपी से कैंसर ठीक हो सकता है?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि लीच थेरेपी कैंसर का इलाज नहीं है, लेकिन इसे लक्षणों में राहत देने के लिए किया जा सकता है, जैसे- गांठ, दर्द, ट्यूमर और सिस्ट. हालांकि, अब तक ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है जो यह साबित करे कि लीच थेरेपी से कैंसर पूरी तरह ठीक हो सकता है. आप इसे आराम के लिए करवा सकते हैं.

विज्ञापन

किन लोगों को नहीं करवानी चाहिए लीच थेरेपी?

अगर आपको एनीमिया की बीमारी है, ब्लीडिंग डिसऑर्डर है या कमजोर इम्युनिटी आदि तो यह नुकसानदायक साबित हो सकता है. इसे करवाने से पहले एक बार डॉक्टर से बात करें और तभी लीच थेरेपी करवाने का फैसला लें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ