Parasite In Lump: चीन से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां महिला के हाथों से जिंदा कीड़े निकाले गए हैं. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार महिला के हाथों पर गांठ हुई थी जिसके बाद सर्जरी करने पर उसके हाथों से 2 कीड़े निकले हैं. महिला का नाम (सरनेम) वांग है, महिला के हाथ पर एक साल पहले गांठ निकली थी जो धीरे-धीरे बढ़ती गई. यह गांठ अंडे के आकार की हो गई थी. महिला ने बताया कि उसके हाथों पर इस गांठ की सूजन के इलाज के लिए वह शेनजेन पीपल्स अस्पताल आई थी जहां उसका इलाज हुआ. लेकिन, डॉक्टरों ने जांच की तो हैरान रह गए.
यह भी पढ़ें – दिमाग के लिए सबसे अच्छा विटामिन कौन सा है? न्यूरोलॉजिस्ट ने बताया ब्रेन हेल्थ के लिए बेस्ट Vitamin
महिला के हाथों से निकला कीड़ा
महिला के हाथ (Arm) से स्पार्गनम नाम का पैरासाइट निकला जोकि 10 सेंटीमीटर लंबा कीड़ा है. यह उन लोगों के शरीर पर पाया जाता है जिनका लाइफस्टाइल अनहेल्दी होता है. वांग ने बताया कि वह अक्सर ही घर में मेंढक पकाती थी और उन्हें उसी चॉपिंग बोर्ड पर मारती थी जिसमें वह कोल्ड डिशेज तैयार करती थी.
डॉक्टरों ने बताई यह वजह
हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कहना है कि वांग का किचन नाइफ और चॉपिंग बोर्ड पर स्पारगनम सिस्ट से प्रदूषित हो गया था. वह कोल्ड डिशेज को चॉपिंग बोर्ड पर बनाती थी और यह सिस्ट चॉपिंग बोर्ड से ही उसके खाने में चला गया होगा और फिर शरीर में फैला होगा.
स्पारगनम कैसा परजीवी है
रिपोर्ट्स के अनुसार, अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि स्पारगनम एक ऐसा परजीवी है जो वयस्कों के शरीर में रहते हुए बढ़ता नहीं है बल्कि यह परजीवी अलग-अलग टिशूज में घूमता है. ये कीड़े आंखों, मसल्स, छाती, दिमाग और विसेरा में जा सकते हैं और गांठ बन जाते हैं.
डॉक्टर सलाह देते हैं कि ऐसे परजीवियों से बचने के लिए किचन में केयरलेस तरीके से खाना पकाने से परहेज करें. वांग के मामले में यह हुआ था कि वह कच्चा और अनपका खाती थी जिस कारण उसके शरीर में यह परजीवी आया.
यह भी पढ़ें – ये 15 संकेत बताते हैं कि शरीर को नींद की जरूरत है, कहीं आपकी बॉडी भी तो नहीं दे रही साइन
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
12 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
14 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
15 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
16 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
17 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
21 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines