दिमाग के लिए सबसे अच्छा विटामिन कौन सा है? न्यूरोलॉजिस्ट ने बताया ब्रेन हेल्थ के लिए बेस्ट Vitamin

Best Vitamin For Brain: क्या आप जानते हैं दिमाग के लिए सबसे अच्छा विटामिन कौन सा है जो दिमाग की सेहत को अच्छा रखता है? इस सवाल का जवाब दे रही हैं न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सहरावत. जानिए डॉक्टर का क्या कहना है.

Dimag Ke Liye Best Vitamin
1 / 7

Vitamin For Brain: शरीर में विटामिन की कमी होने पर दिमाग पर भी असर पड़ता है. यहां ऐसे ही एक विटामिन की जिक्र किया जा रहा है जिसकी कमी दिमाग को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है. वहीं, यह विटामिन दिमाग के लिए सबसे अच्छा भी कहा जाता है. अपने इंस्टाग्राम हैंडल से न्योरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सहरावत ने वीडियो शेयर किया है और बताया है कि अपनी ब्रेन हेल्थ (Brain Health) को किस तरह अच्छा रखा जा सकता है. डॉक्टर ने बताया कि कौन सा विटामिन दिमाग के लिए सबसे अच्छा होता है और दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाना चाहिए.

विज्ञापन

दिमाग के लिए सबसे अच्छा विटामिन

दिमाग के लिए सबसे अच्छा विटामिन 2 / 7

न्यूरोलॉजिस्ट का कहना है कि दिमाग के लिए सबसे जरूरी विटामिन विटामिन बी12  (Vitamin B12) है. इस विटामिन की कमी ब्रेन फॉग, ध्यान ना लगा पाना और न्यूरोपैथी जैसे लक्षण जैसे हाथ-पैरों में झनझनाहट महसूस होना और बैलेंस बनाने से जुड़ी दिक्कतें भी पैदा कर सकती है. ऐसे में विटामिन बी12 दिमाग और नर्व हेल्थ के लिए बेहद जरूरी है.

विज्ञापन

दिमाग के लिए सबसे अच्छा खाना कौन सा है

दिमाग के लिए सबसे अच्छा खाना कौन सा है 3 / 7

दिमाग के लिए सबसे अच्छा खाना डॉक्टर सूखे मेवों और बीजों को बताती हैं. डॉक्टर का कहना है कि ऐसे फूड्स जिनमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं जैसे कि अखरोट और बादाम. इनमें हेल्दी एसिड्स होते हैं. साथ ही हरी पत्तेदार सब्जियां भी दिमाग के लिए फायदेमंद होती हैं.

बेस्ट ब्रेन हैक

बेस्ट ब्रेन हैक 4 / 7

डॉक्टर का कहना है कि अच्छी मेंटल एक्टिविटी के लिए सबसे अच्छा ब्रेन हैक है अच्छी नींद लेना. अगर आपकी नींद पूरी नहीं होगी तो आपके दिमाग की शक्ति नॉर्मल से आधी हो जाएगी. इसीलिए 7 से 8 घंटे की पूरी नींद लेना जरूरी है.

विज्ञापन

मेंटल हेल्थ कैसे रहेगी अच्छी

मेंटल हेल्थ कैसे रहेगी अच्छी 5 / 7

डॉक्टर का कहना है कि मेंटल हेल्थ को अच्छा रखने का बेस्ट हैक है अपनी फिजिकल हेल्थ को अच्छा रखना. अगर आपकी फिजिकल हेल्थ अच्छी नहीं होगी तो मेंटल हेल्थ भी कभी अच्छी नहीं रह पाएगी. दिन में 30 मिनट का एरोबिक्स, साथ में कोर मसल्स एक्सरसाइज, गर्दन और पीठ के लिए एक्सरसाइज वगैरह आपकी मेंटल हेल्थ के लिए बहुत अच्छी साबित होती है.

6 बजे के बाद ना पिएं चाय या कॉफी

6 बजे के बाद ना पिएं चाय या कॉफी 6 / 7

डॉ. प्रियंका सहरावत की सलाह है कि शाम 6 बजे के बाद चाय या कॉफी पीने से परहेज करना चाहिए. इसके अलावा, सोने से 2 घंटे पहले डिनर कर लेना फायदेमंद है.

विज्ञापन

सोने से पहले फोन ना चलाना

सोने से पहले फोन ना चलाना7 / 7

कोशिश करें कि सोने से पहले 2 घंटे पहले आप फोन चलाना बंद कर दें और किसी तरह की स्क्रीन जैसे टीवी या लैपटॉप के सामने ना बैठे रहें. यह भी पढ़ें -  नसों की बीमारी के लक्षण कैसे दिखते हैं? वैस्कुलर सर्जन ने कहा पैरों पर दिखते हैं Vein Disease के साइन अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन