Tulsi Leaves Benefits: तुलसी के पत्तों को आयुर्वेद में खास जगह दी गई है। भले ही इन पत्तों को धार्मिक मान्यताओं के लिए अधिक जाना जाता है, लेकिन ये पत्ते हमारी सेहत के लिए भी बड़े फायदेमंद होते हैं। इन पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। इसे औषधीय पत्ता माना जाता है। अगर रोजाना खाली पेट इसके पत्तों को 14 दिनों तक खाया जाए, तो आपकी सेहत में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं कि 14 दिनों तक इस पत्ते का सेवन करने से क्या लाभ हो सकते हैं।
तुलसी के पत्तों से संबंधित जानकारी हमें आयुर्वेदिक डॉक्टर हंसा जी बता रही हैं। वे अपने यूट्यूब चैनल पर सेहत से संबंधित कई हेल्थ रिलेटेड वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
1. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
तुलसी के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो बॉडी की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। इससे हमारा शरीर विभिन्न प्रकार के संक्रमणों से लड़ने में सहायता प्रदान करता है। साथ ही, इन पत्तों को खाने से सर्दी-खांसी और गले में दर्द की समस्या से राहत मिलती है। तुलसी के पत्ते रोजाना खाली पेट खाने से स्किन एलर्जी से भी राहत मिलती है।
ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?
2. स्ट्रेस रिलीज करें
कई हेल्थ रिपोर्ट्स में इस बात की पुष्टि हुई है कि तुलसी के पत्तों में एडैप्टोजेनिक नामक एक गुण होता है, जो ब्रेन को तनाव और दबाव से निपटने में मदद करता है। एक्सपर्ट बताती हैं कि यदि आप 14 दिनों तक रोज खाली पेट तुलसी के पत्ते चबाएंगे, तो इससे आपको स्ट्रेस कम करने में मदद मिलेगी और अचानक अगर स्ट्रेस होता है, तो तुलसी के पत्तों की चाय बनाकर पीने से तुरंत राहत भी मिलेगी।
3. डाइजेशन इंप्रूव होगा
तुलसी के पत्ते हमारी पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, जिससे गैस, अपच और पेट दर्द जैसी समस्याएं दूर होती हैं। 14 दिनों तक खाली पेट इन्हें खाने से पेट को ठंडक मिलती है और आंतें भी स्वस्थ रहती हैं।
4. ब्लड शुगर कंट्रोल करें
डॉक्टर हंसा बताती हैं कि तुलसी का सेवन करने से ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है। खासकर डायबिटीज के रोगियों के लिए तो इन पत्तों का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है। इन पत्तों को खाने से इंसुलिन के स्तर में भी बदलाव होता है।
5. हार्ट हेल्थ
यह पत्ते शरीर के ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायता प्रदान करते हैं, जिससे दिल की बीमारियों का रिस्क कम हो जाता है। तुलसी के पत्ते कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी मैनेज करने में सहायता प्रदान करते हैं। इसलिए, जिन लोगों को हार्ट प्रॉब्लम्स हैं, उन्हें ये पत्ते रोजाना जरूर खाने चाहिए।
इसके अलावा, डॉक्टर हंसा बताती हैं कि तुलसी के पत्ते श्वसन प्रक्रिया को बेहतर बनाकर सांस की बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। तुलसी के पत्ते बीपी, कोलेस्ट्रॉल और वेट लॉस करने में भी मदद करते हैं। तुलसी के पत्ते खाने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।
कैसे खाएं तुलसी के पत्ते?
तुलसी के पत्ते खाने के 2 सबसे बेहतरीन तरीके हैं- पहला, इसे खाली पेट ही खाना सबसे ज्यादा सेहतमंद ऑप्शन है। दूसरा, इसके पत्तों की चाय या जूस बनाकर पीना। आप चाहें, तो तुलसी के पत्तों को दाल या सब्जी में डालकर भी खा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बार-बार भूल जाते हैं छोटी-छोटी बातें? कहीं आपके शरीर में भी तो नहीं
7 mins agoकहीं आपकी रोज की आदतें तो नहीं बढ़ा रहीं कैंसर का जोखिम? जानिए 5 बड़ी वजहें
1 hr agoपीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
5 hrs agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
6 hrs agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
8 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
10 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
1 day agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
1 day agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
1 day agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines