Tulsi Khane Ke Fayde: आयुर्वेद में तुलसी के पत्तों को इसके औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है. तुलसी के पत्तों को मेडिकल टर्म में ऑसीमम सैंक्टम कहा जाता है. इनमें पाए जाने वाले प्रोटेक्टिव गुण टॉक्सिक कणों से बचाते हैं और पेस्टिसाइड्स जैसे एंडोसल्फान, लिंडेन और क्लोरपाईरिफोर्स से लड़ते हैं. तुलसी (Tulsi) एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है. यह नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को दूर करती है. ऐसे में यहां जानिए तुलसी के पत्ते खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं और रोजाना तुलसी के पत्ते (Tulsi Leaves) खाने पर क्या होता है.
यह भी पढ़ें – सर्दी में घी खाने के क्या फायदे हैं? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया ठंड के मौसम में क्या-क्या खाना चाहिए
तुलसी के पत्ते खाने के फायदे
श्वसन संबंधी दिक्कतें – तुलसी के सेवन से श्वसन संबंधी दिक्कतें जैसे सांस लेने में तकलीफ होना, गले में खराश, सर्दी और जुकाम से छुटकारा मिलता है. 4 से 5 तुलसी को एक गिलास पानी में शहद और अदरक डालकर पिया जाए तो खांसी से भी छुटकारा मिलता है.
कॉलेस्ट्रोल में असरदार – तुलसी के सेवन से हाई कॉलेस्ट्रोल कम होने में मदद मिलती है. इससे दिल की सेहत भी अच्छी रहने लगती है.
सिर का दर्द – तनाव और सिर का दर्द दूर करने के लिए तुलसी का सेवन किया जा सकता है. तुलसी खाने से सिर का दर्द कम होने लगता है.
मुंह के इंफेक्शन – अगर आप मुंह के इंफेक्शंस से परेशान हैं तो तुलसी का सेवन कर सकते हैं. तुलसी मुंह में होने वाले छालों से छुटकारा दिलाती है.
पथरी – तुलसी के सेवन से पथरी (Kidney Stones) की दिक्कत दूर हो सकती है. तुलसी का पानी किडनी की दिक्कतों को कम करने में असरदार होता है.
दांतों की दिक्कतें – तुलसी के पत्ते चबाने पर या तुलसी के पत्तों को सुखाकर और पीसकर इन्हें दांतों पर मलने से दांतों की अच्छी सफाई हो जाती है और दांत चमकने लगते हैं सो अलग.
रोजाना तुलसी के पत्ते खाने पर क्या होता है
तुलसी के पत्ते (Tulsi Ke Patte) रोजाना खाने पर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होने लगती है. इससे स्ट्रेस कम होना शुरू हो जाता है. तुलसी पाचन को भी दुरुस्त रखती है जिससे पाचन संबंधी दिक्कतें नहीं होती हैं और ब्लड शुगर मैनेज होता है सो अलग. तुलसी के पत्ते रोज खाए जाएं तो इनसे ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं दूर होती हैं और ब्लड शुगर लेवल्स सामान्य बने रहने में मदद मिलती है.
कैसे करें तुलसी का सेवन
- तुलसी के पत्ते सादे चबाए जा सकते हैं.
- तुलसी को पानी में उबालकर तुलसी का पानी (Tulsi Water) पिया जा सकता है.
- तुलसी के पत्तों को पीसकर इसका रस निकाला जा सकता है और इस रस को पी सकते हैं.
- तुलसी की चाय बनाकर भी पी सकते हैं. तुलसी की चाय सेहत को दुरुस्त रखती है.
यह भी पढ़ें – हाई बल्ड प्रेशर के मरीजों को कभी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया सोडियम की खान हैं ये फूड्स
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
त्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
2 hrs agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
2 hrs agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
4 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
8 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
23 hrs agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
1 day agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
2 days agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines