हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को कभी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया सोडियम की खान हैं ये फूड्स

High Blood Pressure: खानपान की ऐसी कुछ चीजें हैं जो हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं. ऐसे में यहां जानिए कौन से हैं ये फूड्स जिनसे परहेज करना जरूरी होता है.

High Blood Pressure

हाई बीपी में क्या नहीं खाना चाहिए?

High BP: खानपान सेहत को कई तरह से प्रभावित करता है. खानपान अच्छा हो तो सेहत भी अच्छी रहती है और वहीं अगर खाना अच्छा नहीं होता तो सेहत खराब होने लगती है. ऐसे में खानपान का ख्याल रखना जरूरी होता है. किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो तो खासतौर से डाइट का ध्यान रखना चाहिए. न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि दिल की दिक्कतों में या हाई बल्ड प्रेशर (High Blood Pressure) होने पर किन चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए. न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया है कि ये फूड्स सोडियम (Sodium) से भरपूर होते हैं और सेहत को बिगाड़ते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

हाई ब्लड प्रेशर में क्या नहीं खाना चाहिए

न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कि अगर आपके परिवार में किसी को दिल की दिक्कतें या हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी है तो ये 5 चीजें कभी नहीं खानी चाहिए –

पापड़ और आचार– न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह है कि आपको पापड़ और साथ ही आचार का सेवन नहीं करना चाहिए. आचार को प्रीजर्व करने के लिए जरूरत से ज्यादा नमक का इस्तेमाल होता है.

विज्ञापन

बिस्कुट – अक्सर लोगों के दिन की शुरुआत बिस्कुट या रस खाकर होती है. लेकिन, इन बेकरी आइटम्स में सोडियम बायकार्बोनेट होता है जो सोडियम लेवल्स बढ़ा देता है.

चीज और मक्खन – एक्सपर्ट का कहना है कि चीज या बटर डेयरी प्रोडक्ट्स हैं जिन्हें टेक्सचर, टेस्ट और शेल्फ लाइफ ज्यादा देने के लिए एडेड सोडियम डाला जाता है जो ब्लड प्रेशर को और ज्यादा बढ़ा सकता है.

विज्ञापन

बेकिंग सोडा– दिल की दिक्कतों (Heart Problems) से गुजर रहे लोगों को बेकिंग सोडा का सेवन नहीं करना चाहिए. बेकिंग सोडा एक हाई सोडियम कंपाउंड है जो थोड़ा सा भी यूज करने पर शरीर का सोडियम लेवल बढ़ा देता है.

चाइनीज सॉस और एमएसजी – चाइनीज फूड में चाइनीज सॉस और MSG का इस्तेमाल किया जाता है. सोया सॉस, शेजवान सॉस और एमएसजी शरीर में वॉटर रिटेंशन को बढ़ाते हैं. इनसे ब्लड प्रेशर भी बढ़ता है.

विज्ञापन

सोडियम से भरपूर चीजें खाने पर क्या होता है

  • अगर जरूरत से ज्यादा सोडियम खाया जाए ब्लोटिंग हो जाती है. इससे पेट में सूजन भी होने लगती है.
  • प्यास बढ़ जाती है क्योंकि सोडियम के ज्यादा सेवन से वॉटर रिटेंशन होता है.
  • सोडियम का ज्यादा सेवन किया जाए तो वजन बढ़ सकता है.
  • नींद से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं.
  • ब्लड प्रेशर की दिक्कत बढ़ती है.
  • दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है.
  • हाई सोडियम इंटेक से कैल्शियम पेशाब के जरिए शरीर से निकल जाता है. इससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं
  • हाई सोडियम (High Sodium) पेट के कैंसर की वजह बन सकता है.
  • रक्त वाहिनियां खराब होने लगती हैं.

यह भी पढ़ें – हिचकी को तुरंत कैसे ठीक करें? आचार्य बालकृष्ण ने बताया जबरदस्त नुस्खा, मिनटों में Hiccups से मिल जाएगा छुटकारा

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ