आज की व्यस्त लाइफस्टाइल में महिलाएं अक्सर अपनी सेहत को पीछे रख देती हैं. हल्का बुखार, थकान या कमजोरी जैसी समस्याओं को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देती हैं. लेकिन कई बार यही लक्षण टीबी जैसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकते हैं. टीबी एक संक्रामक बैक्टीरियल बीमारी है, जो हवा के जरिए एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंचती है. संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से इसके बैक्टीरिया फैल सकते हैं. समय पर जांच और इलाज मिलने पर यह पूरी तरह ठीक हो सकती है, लेकिन लापरवाही इसे खतरनाक बना सकती है. हालांकि, इस स्टोरी में हम कुछ ऐसी बातों पर ध्यान देंगे, जो बताती है कि महिलाओं के बीच ये बीमारी क्यों तेजी से फैल रही है?
यह भी पढ़ें: शरीर को अंदर से साफ और स्वस्थ रखने का योगिक तरीका! जानिए पतंजलि की षट्कर्म
महिलाओं में अलग तरह से दिख सकता है टीबी का असर
स्वास्थ्य रिपोर्ट्स के अनुसार महिलाओं में टीबी सिर्फ फेफड़ों तक सीमित नहीं रहती, बल्कि कई बार प्रजनन अंगों को भी प्रभावित कर सकती है, जिसे फीमेल जेनिटल टीबी कहा जाता है. इस बीमारी की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि इसके लक्षण साफ दिखाई नहीं देते. कई बार महिलाओं को लंबे समय तक इसका पता ही नहीं चलता. जब तक जांच होती है, तब तक यह समस्या गंभीर रूप ले चुकी होती है, जिससे आगे चलकर गर्भधारण में भी परेशानी आ सकती है.
किन अंगों पर पड़ता है असर?
महिलाओं में यह संक्रमण शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों को प्रभावित कर सकता है:
- फेलोपियन ट्यूब, जिससे गर्भधारण में समस्या आ सकती है.
- गर्भाशय, जिससे पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं.
- ओवरी, जिससे हार्मोनल संतुलन बिगड़ सकता है.
- सर्विक्स, जहां संक्रमण लंबे समय तक छिपा रह सकता है.
- इसके अलावा पेल्विक दर्द, असामान्य ब्लीडिंग और सफेद पानी जैसी समस्याएं भी इसके संकेत हो सकते हैं.
इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें वरना होगी दिक्कत
टीबी के कुछ सामान्य संकेत जैसे लगातार बुखार, रात में पसीना, अचानक वजन घटना और भूख कम लगना भी दिखाई दे सकते हैं. कमजोर इम्यूनिटी, कुपोषण, डायबिटीज या भीड़भाड़ वाली जगहों में रहने से इसका खतरा बढ़ सकता है. अच्छी बात यह है कि सही दवाओं और पूरा इलाज करने से टीबी ठीक हो सकती है. इसलिए अगर लंबे समय तक ऐसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है, ताकि बीमारी को शुरुआती अवस्था में ही रोका जा सके.
यह भी पढ़ें:क्या आपकी चांदी की चीजें हो गई हैं काली? इन आसान घरेलू तरीकों से वापस पाएं नई जैसी चमक
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
3 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
4 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
5 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
7 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines