क्या आपकी चांदी की चीजें हो गई हैं काली? इन आसान घरेलू तरीकों से वापस पाएं नई जैसी चमक

अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि उनके पास रखा चांदी का सामान जैसे, कान का झुमका, पैरों के पायल आदि वक्त के साथ काले पड़ गए हैं. क्या इन्हें बिना सोनार के पास जाए, आसानी से साफ किया जा सकता है? जी हां आप ऐसा बिल्कुल कर सकते हैं, हम आपको नए जैसा चांदी चमकाने के लिए कुछ आसान व घरेलू टिप्स देंगे.

How To Clean Silver At Home
1 / 8

विज्ञापन

घर की चांदी की चीजें क्यों खो देती हैं अपनी चमक?

घर की चांदी की चीजें क्यों खो देती हैं अपनी चमक?2 / 8

लगभग हर घर में चांदी के गहने, पूजा की मूर्तियां या बर्तन जरूर होते हैं. शुरुआत में ये बहुत चमकदार दिखते हैं, लेकिन समय के साथ इन पर कालापन आ जाता है, जिससे इनकी खूबसूरती कम हो जाती है.

विज्ञापन

चांदी काली पड़ने की असली वजह क्या है?

चांदी काली पड़ने की असली वजह क्या है?3 / 8

विशेषज्ञ बताते हैं कि हवा में मौजूद नमी और सल्फर के संपर्क में आने से चांदी पर रासायनिक परत बन जाती है. इसी कारण चांदी धीरे-धीरे काली दिखने लगती है. इसलिए इसे सूखी और बंद जगह में रखना बेहतर माना जाता है.

नमक के पानी से ऐसे लौट सकती है चमक

नमक के पानी से ऐसे लौट सकती है चमक4 / 8

घर में मौजूद साधारण नमक भी चांदी को साफ करने में मदद कर सकता है. इसके लिए हल्के गुनगुने पानी में नमक मिलाकर चांदी की चीजें कुछ देर डुबो दें. बाद में मुलायम ब्रश से साफ करके सूखे कपड़े से पोंछ लें.

विज्ञापन

गर्म पानी और साबुन से करें सफाई

गर्म पानी और साबुन से करें सफाई5 / 8

अगर चांदी पर ज्यादा गंदगी जमी हो तो गर्म पानी में थोड़ा डिटर्जेंट मिलाकर उसमें चांदी की चीजें भिगो दें. कुछ देर बाद हल्के हाथ से रगड़कर साफ करें. इससे जमी मैल हट सकती है.

बेकिंग सोडा भी है असरदार उपाय

बेकिंग सोडा भी है असरदार उपाय6 / 8

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल भी चांदी की सफाई में किया जा सकता है. थोड़ा बेकिंग सोडा पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे चांदी पर हल्के हाथ से लगाएं. फिर धोकर साफ कपड़े से पोंछ लें, इससे चांदी का सामान पहले की तरह नया दिख सकता है.

विज्ञापन

टूथपेस्ट से भी आ सकती है नई जैसी चमक

टूथपेस्ट से भी आ सकती है नई जैसी चमक7 / 8

टूथपेस्ट सिर्फ दांतों के लिए ही नहीं बल्कि चांदी की सफाई में भी काम आ सकता है. थोड़ा टूथपेस्ट चांदी पर लगाकर सूखने दें, फिर टिश्यू से साफ कर पानी से धो लें. इससे कालापन कम हो सकता है.

चांदी को लंबे समय तक चमकदार रखने के आसान टिप्स

चांदी को लंबे समय तक चमकदार रखने के आसान टिप्स8 / 8

चांदी को हमेशा सूखे कपड़े में लपेटकर रखें और नमी से बचाएं. समय-समय पर हल्की सफाई करते रहें. सही देखभाल से चांदी की चीजें लंबे समय तक नई जैसी चमकदार बनी रह सकती हैं. (Image: Pexels)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन