Itchy Ears Remedies: ईयर ड्राईनेस की समस्या से बचने के लिए आजमाएं ये असरदार घरेलू नुस्खें

Itchy Ears

Itchy Ears

विज्ञापन

Itchy Ears: अक्सर कान में खुलजी की समस्या सर्दी-जुकाम या साइनस बढ़ने पर होने लगती है। अगर आपको लंबे समय तक नाक बहने या गले में खराश की समस्या होती है। ऐसे में आपको कान में खुजली की समस्या पैदा हो सकती है। अगर लंबे समय तक कान में खुजली होती रहती है तो इससे आपके कान के अंदर खरोंच हो सकती है। ऐसे में आपको डॉक्टर से परामर्श करने की जरूर होती है। लेकिन कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से कान में खुजली की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है, तो चलिए जानते हैं असरदार घरेलू नुस्खें।

अभी पढ़ें – आपकी ये 10 आदतें किडनी को कर सकती हैं पूरी तरह से खराब, आज से ही हो जाएं सतर्क

विज्ञापन

कान में खुजली को दूर करने के असरदार घरेलू नुस्खें

जैतून का तेल डालें

अगर आपके कान के अंदर ड्राईनेस हो गई है तो ऑलिव ऑयल का उपयोग आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। इसके अलावा और बेबी ऑयल का भी उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने कान में सोने से पहले जैतून तेल या बेबी ऑयल की कुछ ड्रॉप्स डालें। फिर आप इसको रातभर छोड़कर सो जाएं। इससे आपके कान की खुजली दूर हो जाएगी।

एल्कोहल वाला विनेगर डालें

स्विमिंग की वजह से भी कई लोगों को कान में खुलजी की समस्या हो जाती है। ऐसे में आपके लिए एल्कोहल युक्त विनेगर उपयोगी साबित हो सकता है। इससे आपके कान की खुलजी को दूर करने में मदद मिलती है और आपको तुरंत आराम भी मिलेगा। इससे आपके कान में मौजूद एक्स्ट्रा पानी को सूखाने में मदद मिलती है।

विज्ञापन

गीला ईयर बड उपयोग करें

कान में खुजली की होने पर ईयर बड का उपयोग करें। लेकिन ध्यान रहे ज्यादा अंदर ईयर बड न डालें। इससे आपकी समस्या बढ़ सकती है। इसलिए आप ईयर बड पर थोड़ा सा सरसों का तेल या फिर कोई एसेंशियल ऑयल लगाएं। फिर आप इसको कान के अंदर डालकर चारों तरफ घुमाएं। इसके बाद आप थोड़ी देर के लिए इसको छोड़ दें। इससे कान में खुलजी की समस्या दूर हो जाती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ