---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

त्रिपुरा विधानसभा के स्पीकर को आया अचानक ब्रेन स्ट्रोक, सिर्फ इस वजह से बच गई उनकी जान

Brain Stroke Symptoms: त्रिपुरा विधानसभा स्पीकर विश्व बंधु सेन को ब्रेन स्ट्रोक आया है। हालांकि, उनकी जान बचा ली गई है लेकिन कैसे और ऐसी स्थिति में क्या सबसे जरूरी है। जानिए ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण, कारण, बचाव और समय पर इलाज क्यों जरूरी है।

---विज्ञापन---

Brain Stroke Symptoms: त्रिपुरा विधानसभा के स्पीकर विश्व बंधु सेन को अचानक ब्रेन स्ट्रोक आया था, जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यह घटना गुरुवार की है, जिसके बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री माणिक साहा उनसे मिलने अस्पताल भी पहुंचे थे। हालांकि, विश्व बंधु अब बिल्कुल ठीक है क्योंकि उन्हें सही समय पर अस्पताल पहुंचाया गया था और उनकी सर्जरी भी हो गई थी। ब्रेन स्ट्रोक जैसी मेडिकल इमरजेंसी में समय पर इलाज क्यों जरूरी है? आइए जानते हैं।

क्यों जरूरी है सही समय पर इलाज?

डॉक्टरों के मुताबिक, ब्रेन स्ट्रोक एक मेडिकल इमरजेंसी होती है जिसमें मस्तिष्क तक खून का प्रवाह होना अचानक रुक जाता है। ऐसे में मरीज का हर मिनट कीमती हो जाता है, क्योंकि 1 मिनट की देरी से मस्तिष्क की लाखों कोशिकाएं नष्ट हो सकती हैं। एक्सपर्ट इसे ‘गोल्डन पीरियड’ कहते हैं, जो लगभग 4.5 घंटे का होता है। अगर इतने समय के अंदर-अंदर अगर सही इलाज मिल जाए, तो मरीज की जान बचाई जा सकती है और जान बचाई जा सकती है।

---विज्ञापन---

अगर स्थिति ज्यादा गंभीर हो, तो डॉक्टरों को तुरंत सर्जरी का रास्ता अपनाना पड़ता है, जो ब्रेन में ब्लड क्लॉट या सूजन की स्थिति से बचने के लिए अहम होती है।

ये भी पढ़ें- सुबह खाली पेट नींबू का पानी पीना बेहतर या चिया वॉटर? न्यूट्रिशनिस्ट से जानिए

---विज्ञापन---

क्यों बढ़ रहे हैं ब्रेन स्ट्रोक के मामले?

पिछले कुछ समय में ब्रेन स्ट्रोक के मामले दुनियाभर में तेजी से बढ़ने लगे हैं। भारत में भी यह समस्या बढ़ गई है। डॉक्टर इसका कारण बदलती लाइफस्टाइल को बताते हैं। अनियमित खानपान, फिजिकल एक्टिविटी की कमी, धूम्रपान और शराब का सेवन जैसी आदतें स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ा रही हैं। इसके अलावा, हाई बीपी, शुगर या मोटापा भी ब्रेन स्ट्रोक के चांस को बढ़ाता है।

कैसे होगा बचाव?

इसके लिए आपको सबसे पहले सही लाइफस्टाइल फॉलो करने की जरूरत है। सही खानपान की आदतों से ओबेसिटी और शुगर कंट्रोल रहेगा। रोजाना एक्सरसाइज या योग करने से हाई बीपी, मोटापा और स्ट्रेस कम होगा। धूम्रपान और शराब पीने से दूरी बनाएं।

---विज्ञापन---

ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण

  • बोलने में दिक्कत।
  • शरीर के एक हिस्से में सुन्नपन या कमजोरी होना।
  • चक्कर आना या अचानक धुंधला दिखाई देना।

ये भी पढ़ें-दिख रहे हैं ये 5 लक्षण, तो समझ लो खराब हो रही है किडनी, डॉक्टर से जानिए बचाव के तरीके

---विज्ञापन---
First published on: Aug 09, 2025 07:56 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola