दिख रहे हैं ये 5 लक्षण, तो समझ लो खराब हो रही है किडनी, डॉक्टर से जानिए बचाव के तरीके

Kidney Damage Symptoms: किडनी डिजीज होने से पहले ही दिखने लग जाते हैं उसके लक्षण। हालांकि, कई बार बीमारी की पहचान करने में थोड़ी दिक्कत आ सकती है लेकिन इन संकेतों से पता लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं ये कौन से लक्षण हैं।

Source-freepik

Kidney Damage Symptoms: हमारे शरीर में जब भी कोई बीमारी होती है तो उसका संकेत हमारा शरीर पहले से देने लगता है। कई बार हाथ-पैर में दिखने वाले बदलावों को हम समझ नहीं पाते हैं लेकिन वह किसी बड़ी गड़बड़ी की ओर इशारा करते हैं। किडनी भी हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा होती है। इसे बॉडी का फिल्टर कहते हैं। यह अंग जब भी डैमेज होता है तो पहले से ही संकेत देने लगता है। आइए जानते हैं किडनी डैमेज के उन वॉर्निंग साइन्स को समझते हैं जो अक्सर हम नजरअंदाज कर देते हैं।

विज्ञापन

ये हैं 5 संकेत

1.पेशाब में झाग- कुछ लोगों को सुबह के समय पेशाब में झाग दिखाई देता है, जो किडनी खराब होने के लक्षण होता है। हालांकि, ये संकेत अन्य बीमारियों के भी हो सकते हैं, लेकिन रोज दिखने पर इसे किडनी डैमेज का संकेत माना जाता है।

विज्ञापन

2.सूजन- नेशनल किडनी फाउंडेशन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जब किडनी खराब होने लगती है तो आंखों के आस-पास सूजन होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब हमारी खराब होने लगती है तो ज्यादा प्रोटीन रिलीज करती है।

विज्ञापन

3.थकान- किडनी खराब होने पर शरीर फिल्ट्रेशन का काम नहीं कर पाता है, जिस वजह से बॉडी में ब्लड खराब होने लगता है और धीरे-धीरे टॉक्सिन्स का स्तर भी बढ़ जाता है, जो हमारी बॉडी की एनर्जी को डाउन करता है।

4.लगातार खुजली- किडनी डैमेज के संकेतों में खुजली भी शामिल है। जब हमारी बॉडी में ड्राइनेस बढ़ जाती है तो मिनरल्स कम हो जाते हैं। ऐसा किडनी की कार्यक्षमता धीमी होने पर होता है।

विज्ञापन

5.सांस लेने में दिक्कत- किडनी खराब होने पर शरीर तरल पदार्थों को जमा नहीं कर पाता है। ऐसे में फेफड़ें सही से काम नहीं कर पाते हैं, जिस वजह से सांस लेने में परेशानी होती है।

कैसे होगा बचाव?

पुणे के किडनी एक्सपर्ट डॉ. तरुण जेलोका बताते हैं कि किडनी को खराब होने से बचाने के लिए हमें अपनी कुछ चीजों पर ध्यान देना होता है।

विज्ञापन

1.ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखें और शुगर लेवल का स्तर भी नियंत्रित रखें। इसके लिए आपको अपनी डाइट का ध्यान रखना होता है और समय-समय पर जांच जरूर करवानी चाहिए।

2.पानी, प्रतिदिन सही मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी होता है ताकि आपकी किडनी अपना फिल्टर करने वाला काम सही से कर सके।

विज्ञापन

3.फिजिकली एक्टिव रहना भी जरूरी है। एक्सरसाइज करें और पूरे दिन बैठने से बचें।

4.प्रोसेस्ड फूड्स और बहुत ज्यादा नमकीन चीजों को खाने से बचें।

विज्ञापन

5.धूम्रपान और शराब पीने से बचें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ