---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Traction Alopecia: गलत तरह से कंघी करने से भी झड़ते हैं बाल! जानें सही तरीका और बचाव के तरीके

Traction Alopecia: बालों की टाइट पोनीटेल बांधने या गलत तरीके से कंघी करने से बाल झड़ने लगते हैं। यह एक बीमारी होती है, जिसे ट्रैक्शन एलोपेसिया कहते हैं। चलिए जानते हैं कंघी करने का सही तरीका क्या है।

---खबर नीचे जारी है---

Traction Alopecia: ट्रैक्शन ऐलोपेसिया एक ऐसा रोग है, जिसमें बाल झड़ते हैं। यह आमतौर पर बालों को खींचने वाली आदतों के कारण होता है। ट्रैक्शन ऐलोपेसिया तब होता है, जब बालों को लंबे समय तक खींचकर या दबाकर रखा जाता है, जिससे बालों के रोमों को नुकसान होता है और बाल झड़ने लगते हैं। बालों की यह समस्या अधिकतर गलत तरीके से कंघी करने पर या टाइट बांधने पर होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बालों के खिंचाव के कारण हेयर स्कैल्पस में बालों का तेजी से टूटने पर, वहां की स्किन में सूजन या लाल चकत्ते हो जाते हैं। इससे बचाव के लिए बालों को सही से कंघी करने की जरूरत है। आइए जानते हैं कंघी करने का सही तरीका क्या है?

गलत कंघी करने का तरीका क्या है?

जो लोग बालों को गीले होने पर भी कंघी करते हैं, या कंघी बहुत तेजी से करते हैं, तो इससे बाल टूट सकते हैं। दरअसल, गीले बाल ज्यादा नाजुक होते हैं, और गलत तरीके से कंघी करने पर वे खिंच सकते हैं, जिससे ट्रैक्शन ऐलोपेसिया की बीमारी हो सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- इन तीन सस्ते फल से विटामिन बी-12 की कमी होगी पूरी! जानें फायदे

कंघी करने का सही तरीका क्या है?

1. सावधानी से बालों की कंघी करें

---खबर नीचे जारी है---

बालों को आराम से धीरे-धीरे कंघी करें। बालों को सीधे कंघी के बजाय पहले थोड़ा हाथों से सुलझा लें और फिर कंघी से सुलझाएं।

2. गीले बालों में कंघी न करें

---खबर नीचे जारी है---

कभी भी गीले बालों पर कंघी न करें। सीधे हेयरवॉश के बाद कंघी करने से बाल नाजुक स्थिति में होते हुए तेजी से खिंचते हैं और ज्यादा मात्रा में टूटते हैं।

3. बालों में कंडिशनर लगाएं

---खबर नीचे जारी है---

अगर आपके बाल ज्यादा ड्राई और फ्रिजी हैं, तो अपने बालों पर कंडिशनर का यूज करें। इसकी मदद से बालों में सॉफ्टनेस आती है, जिससे बाल टूटने की समस्या कम होती है।

कंघी करने का सही तरीका क्या है

फोटो क्रेडिट- Meta AI

---खबर नीचे जारी है---

4. सही कंघी का चुनाव करें

अच्छी और सही कंघी से ही बालों को कंघी करनी चाहिए। कोशिश करें कि चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें क्योंकि इनसे बालों को सही से सुलझाने में मदद मिलती है और बाल टूटते नहीं हैं।

---खबर नीचे जारी है---

5. जड़ से कंघी करें

अपनी कंघी के पतले दांतों वाले हिस्से से शुरू करते हुए, जड़ों तक बालों की कंघी करें। अगर आप आधे-आधे बालों में कंघी करेंगे तो वह ज्यादा टूटेंगे। अगर नीचे से बालों को कंघी करेंगे तो जड़ों में ज्यादा खिंचाव होता है।

---खबर नीचे जारी है---

ट्रैक्शन ऐलोपेसिया से बचाव के तरीके

  • बालों पर सही हेयर प्रोडक्ट्स का यूज करें।
  • किसी और की कंघी या फिर तौलिए का इस्तेमाल न करें।
  • हफ्ते में 2 से 3 बार हेयर वॉश करें।
  • पॉल्यूशन के संपर्क में बालों को कम आने दें, सिर को ढक कर रखें।
  • बालों को हमेशा टाइट पोनी या बन बनाकर न रखें।

ये भी पढ़ें- विटामिन बी-12 की कमी की 5 बड़ी वजहें, इन सुपरफूड्स से करें भरपाई

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Nov 17, 2024 10:14 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola