हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Traction Alopecia: कहीं आप तो नहीं कर रहे गलत तरह से कंघी? जानें लें, हो सकती है ये बीमारी

Traction Alopecia: अपने बालों को टाइट पोनीटेल में बांधना या फिर गलत तरीके से कंघी करने पर बालों की यह गंभीर बीमारी हो सकती है । कैसे पता लगाएं बीमारी का? जानिए रिपोर्ट में सब कुछ।

विज्ञापन

Traction Alopecia: लंबे, घने और मजबूत बाल किसे नहीं पसंद हैं? लेकिन हेयरफॉल हमारी जिंदगी का एक ऐसा हिस्सा बन गया है, जिसे नकारना मुश्किल है। लड़का हो या लड़की, लगभग हर कोई बालों के झड़ने की समस्या से परेशान है। ट्रैक्शन एलोपेसिया, बालों से संबंधित ऐसी ही बीमारी है, जिसमें एक जगह से बाल खूब सारे झड़ जाते हैं और जल्दी भी नहीं उगते हैं। एक हेयर एक्सपर्ट की मानें, तो बालों की यह बीमारी कंघी से हो सकती है। जानिए कैसे और क्या है यह बीमारी।

क्या है ट्रैक्शन एलोपेसिया?

ट्रैक्शन एलोपेसिया एक प्रकार का बाल झड़ने का रोग है, जो मुख्य रूप से बालों को खींचने के कारण होता है। बालों की यह स्थिति तब विकसित होती है जब बालों को लगातार और अधिक जोर से खींचा जाता है, जिससे बालों के रोम (Hair Follicles) में तनाव बढ़ता है और वे कमजोर हो जाते हैं। इसके परिणामस्वरूप बाल झड़ने लगते हैं, और अगर इसे समय पर ठीक न किया जाए तो बालों का गंभीर नुकसान भी हो सकता है।

ये भी पढ़ें- विटामिन बी-12 की कमी की 5 बड़ी वजहें, इन सुपरफूड्स से करें भरपाई

विज्ञापन

कंघी से कैसे होता है ट्रैक्शन एलोपेसिया?

दरअसल, ऐसा तब होता है जब हम बालों को जोर से कंघी करते हैं और एक जगह पर ही जोर लगा कर कंघी करते हैं। इसका संबंध सीधा इस बात से होता है कि जो लोग बालों को अक्सर पीछे की तरफ कंघी करके रखते हैं या फिर पीछे की ओर कंघी करके टाइट पोनी टेल बनाते हैं, तो ऐसे में बालों के रोम खिंचते हैं और बाल सीधे जड़ों से टूटने लगते हैं।

फोटो क्रेडिट- Freepik

विज्ञापन

 

इस बीमारी के कारण

  • हमेशा टाइट पोनी टेल बनाना।
  • ज्यादातर टाइट बालों का जूड़ा बनाने से।
  • जोर-जोर से कंघी करने पर।
  • कसकर चोटी बांधने से भी ट्रैक्शन एलोपेसिया हो सकता है।
  • साथ ही, कड़क या टाइट हेयरस्टाइल से भी यह समस्या हो सकती है।

ट्रैक्शन एलोपेसिया के शुरुआती संकेत

बालों का झड़ना।
बालों और स्कैल्प पर खुजली और जलन।
बालों का पतला और ड्राई होना।
सिर की त्वचा में सूजन के साथ-साथ लाल चकत्ते होना।

ट्रैक्शन एलोपेसिया से कैसे बचें?

बालों के इस रोग से बचने के लिए आपको कम से कम केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का यूज करना चाहिए। इसके अलावा, बालों की साफ-सफाई का ध्यान दें। बालों की देख-रेख करें। कंघी करने का सही तरीका ढूंढें। बालों को कभी-कभी आगे की तरफ रखने की कोशिश भी करें। यदि कोई समस्या महसूस हो रही है, तो तुरंत किसी हेयर एक्सपर्ट से चेकअप करवाएं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- इन तीन सस्ते फल से विटामिन बी-12 की कमी होगी पूरी! जानें फायदे

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola