Tooth Discoloration Causes in Hindi: खूबसूरती की एक बड़ी पहचान एक अच्छी मुस्कान होती है, लेकिन अगर मुस्कुराते समय पीले दांत दिखने लगे तो चेहरे का नूर भी फीका लगने लगता है। पीले दांतों से आपका आत्मविश्वास भी कम हो सकता है और आपकी खूबसूरती में तो कमी देखने को मिल ही सकती है। हालांकि, अगर आप रोजाना ब्रश करते हैं, लेकिन फिर भी दांतों का पीलापन नहीं जा रहा है या फिर पहले आपके दांत सफेद थे, अब पीले होते जा रहे हैं तो इसके पीछे का कारण विटामिन की कमी हो सकता है।
जी हां, शरीर में विटामिन की कमी होने के कारण दांत पीले पड़ जाते हैं जिसे सफेद करने के लिए आप चाहें जितने भी टूथपेस्ट क्यों न बदलें आपको फिर भी खास असर नजर नहीं आएगा। आइए जानते हैं कि शरीर में किस विटामिन की कमी होने पर दांत पीले होने लगते हैं?
क्या आपके भी सफेद दांत हो गए हैं पीले?
अगर आपके भी सफेद दांत पीले हो गए हैं तो इसके पीछे की वजह आपके शरीर में विटामिन की कमी होना है। अगर आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी होती है तो दांत पीले होने लग जाते हैं। हालांकि, इस समस्या को दूर करने के लिए शरीर से इस विटामिन की कमी को दूर करना होगा।
विटामिन बी12 की कमी होने के संकेत?
शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर आपके दांत सिर्फ पीले नहीं होते हैं बल्कि मुंह से बदबू भी आनी शुरू हो जाती है। कई बार तो मुंह में छाले निकलना भी विटामिन बी12 की कमी होने के लक्षणों में से एक होते हैं। इसके अलावा आपको थकावट और कमजोरी भी महसूस होने लगती है।
वीडियो के जरिए विटामिन बी12 की कमी होने पर शरीर में दिखने वाले संकेतों के बारे में जानिए।
दांतों के लिए जरूरी तत्व कौन से हैं?
- विटामिन बी12
- विटामिन K
- कैल्शियम
- फास्फोरस
- विटामिन सी
- विटामिन डी
ये भी पढ़ें- Face Steam कितने समय और कब तक लेना चाहिए?
कैसे दूर करें विटामिन बी12 की कमी?
अगर आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी है तो एक्सपर्ट्स के अनुसार इस विटामिन की कमी को दूर करने के लिए रोजाना बादाम का सेवन करें। इसके अलावा आप केला, स्प्राउट्स, मशरूम, सेब और टोफू आदि भी खा सकते हैं। इन सभी में भरपूर मात्रा में विटामिन बी12 मौजूद होता है।
ये भी पढ़ें- IRCTC का सस्ता वैष्णो देवी यात्रा Package
Disclaimer: इसमें दी गई जानकारी पाठक खुद पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर कर लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
46 mins agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
3 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
4 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
7 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
21 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
23 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines