Face Steam कब और कितने समय तक लेना सही? जानें एक्सपर्ट्स की राय

How to Do a Steam Facial: क्या हमें अपने चेहरे पर भाप लेनी चाहिए? फेस स्टीमिंग लेना कब और किस समय सही है? आइए ऐसे सवालों का जवाब देते हैं।

How to do a steam facial with a steamer, How to do a steam facial for acne, How to do a steam facial at home for oily skin, How to do a steam facial at home, what to do after steaming your face, How to do a steam facial for oily skin, what to add in steam for face, disadvantages of steaming face, face steam, Steam Facial time
विज्ञापन

जी हां, एक्सपर्ट्स की मानें तो चेहरे पर भाप लेने के कई फायदे (Steam Facial Benefits in Hindi) और नुकसान है। इसके लिए आपको जानना होगा कि कब और किस समय चेहरे पर भाप करना सही है, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

Facial Steam Benefits

त्वचा का ख्याल रखना सभी के लिए जरूरी है। उम्र के साथ चेहरों पर झुर्रियां भी आने लगती हैं, जिससे कई लोग परेशान भी रहते हैं। हालांकि, फेशियल स्टीम के जरिए आप अपनी त्वचा का ख्याल रख सकते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि फेस स्टीमिंग से आप अपनी असल उम्र से कम के लग सकते हैं।

बैक्टीरिया को करें दूर

फेस के स्किन पॉर्स जब पूरी तरह से ओपन नहीं होते हैं या प्रदूषण के कारण चेहरे पर बैक्टीरिया हो जाते हैं, तो आपके चेहरे का निखार खोने लगता है और आप दाग-धब्बे भी होने लगते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो ऐसी स्थिति में फेस स्टीम करना एक अच्छा ऑप्शन है।

विज्ञापन

कब लेनी चाहिए चेहरे पर भाप?

रोजाना फेस स्टीम लेना भी सही नहीं है, लेकिन अगर आपके डॉक्टर ने किसी मेडिकल वजह के कारण स्टीम करने के लिए कहा है तो उसका भी एक तय समय होगा, जिसका आपको ध्यान रखना चाहिए। एक्सपर्ट्स की महीने में 2 से 4 बार की ही दी गई है।

विज्ञापन

कितनी देर तक लेनी चाहिए भाप?

एक्सपर्ट्स की मानें तो चेहरे पर भाप सिर्फ 10 से 15 मिनट तक लेनी सही है। इससे ज्यादा समय तक स्टीम लेना आपके फेस के लिए सही नहीं है। आप चाहें तो 5 मिनट के लिए भी स्टीम ले सकते हैं, लेकिन 15 मिनट से ज्यादा भूलकर भी फेस पर भाप न लें। इससे त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है।

वीडियो में आप 10 मिनट चेहरे पर भाप लेने के फायदों के बारे में जान सकते हैं।

विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान

  1. रोजाना फेस स्टीम नहीं लेना चाहिए।
  2. हफ्ते में 1 बार और महीने में 4 बार स्टीम लेना सही है।
  3. 15 मिनट से ज्यादा चेहरे को स्टीम न करें।
  4. स्टीम करने के बाद फेस पर मॉइश्चराइजिंग क्रीम जरूर लगा लें।

सर्दी-जुकाम होने पर

डॉक्टर्स की राय मानें तो सर्दी-जुकाम होने पर आपको काढ़ा या कोई ऐसी दवाई नहीं खानी चाहिए जो आपकी बहती नाक को रोकने (Mucus) में मदद करें। नाक से म्यूकस का बाहर निकलना जरूरी है। अगर आपकी नाक बंद है तो ऐसी स्थिति में भी आप फेस स्टीम ले सकते हैं, जिससे आपको सर्दी-जुकाम के दौरान राहत मिल सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ