IRCTC की नए साल पर बड़ी सौगात! सस्ते में हो सकेगी वैष्णो देवी यात्रा, जानिए Tour Package

IRCTC Vaishno Devi Tour Package: आईआरसीटीसी के वैष्णो देवी पैकेज की शुरुआती कीमत क्या है और इसमें क्या-क्या फायदे मिलेंगे? आइए जानते हैं।

Irctc vaishno devi tour packages, irctc vaishno devi package 2024, irctc vaishno devi package 2024 from delhi, irctc vaishno devi package from delhi, irctc vaishno devi package from delhi with helicopter, irctc vaishno devi package 2024 from hyderabad, irctc vaishno devi package 2500, irctc vaishno devi package with helicopter, irctc vaishno devi package 2024 from delhi, Irctc vaishno devi, Irctc
विज्ञापन

IRCTC Vaishno Devi Package in Hindi

आईआरसीटीसी अपने आधिकारिक वेबसाइट पर तरह-तरह के प्लानों को पेश करता रहता है। इनमें से एक टूर पैकेज वैष्णो देवी का है। इसमें यात्रियों को खानपान से लेकर आने-जाने और ठहरने की सुविधा मिलेगी। आईआरसीटीसी का वैष्णो देवी टूर दिल्ली से शुरू होगा।

विज्ञापन

IRCTC Vaishno Devi Tour Package Cost

आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर वैष्णो देवी का टूर NDR010 पैकेज कोड के साथ लिस्टेड है। अपने ग्राहकों को इस प्लान में आईआरसीटीसी की ओर से 1 रात और दो दिन का पैकेज दिया जा रहा है। इस पैकेज की शुरुआती कीमत 7,290 रुपये है।

विज्ञापन

Mata Vaishno Devi by Vande Bharat

IRCTC का वैष्णो देवी पैकेज 7,290 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आता है। वंदे भारत ट्रेन के जरिए यात्रियों को यात्रा करने का मौका मिलेगा। ये यात्रा दिल्ली से 6 जनवरी 2024 को शुरू होगी और कटरा तक जाएगी। पैकेज में यात्रियों को खाना-पीना और आने जाने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा एक अच्छे होटल में भी ठहरने की सुविधा दी जाती है।

विज्ञापन

रूम में ठहरने के हिसाब से पैकेज की कीमत अलग-अलग है। अगर आप अकेले रुकना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 9,145 रुपये चुकाने होंगे। दो लोगों अगर होटल के कमरे में रुकते हैं तो उनके लिए प्रति व्यक्ति 7,660 रुपये का भुगतान है। एक साथ अगर तीन लोग रुकते हैं तो प्रति व्यक्ति 7,290 रुपये है। 5 से 11 साल के बच्चों के लिए बेड के साथ 6,055 रुपये और 5 से 11 साल के बच्चों के लिए 5,560 रुपये का चार्ज लगेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ