हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Thyroid में क्यों बढ़ता है वजन? एक्सपर्ट से जानें कम करने का उपाय

Thyroid Causes Weight Gain: थायराइड में वजन बढ़ जाता है, यह बात सभी जानते हैं लेकिन ऐसा क्यों होता है? आइए आपको बताते है इसका कारण और उपाय।

विज्ञापन
photo credit-freepik

Thyroid Causes Weight Gain: डॉक्टर सुभाष गोयल बताते हैं कि थायरॉयड की समस्या में वजन बढ़ना तय है। थायरॉयड की समस्या से वजन बढ़ने का मुख्य कारण है हाइपोथायरॉयडिज्म। इसमें थायरॉयड ग्लैंड पर्याप्त हार्मोन का उत्पादन नहीं करता है। थायरॉयड हार्मोन शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी प्रभावित करता है, जो वजन बढ़ने की एक और बड़ी वजह है। हालांकि, कुछ प्रकार के थायराइड में इंसान का वजन कम भी होता है लेकिन वह कॉमन नहीं है। वजन क्यों बढ़ता है, इसका कारण और बचाव के उपाय।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर सुभाष कहते हैं कि थायराइड में वजन बढ़ने का सबसे प्रमुख कारण शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस है। हार्मोन्स से मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है, जिससे जंक फूड खाने की क्रेविंग्स बढ़ जाती हैं। आलस बढ़ जाता है, जिससे हम शारीरिक गतिविधियां भी नहीं करते हैं। थायराइड के मरीजों को हेयर फॉल की प्रॉब्लम भी होती है। डॉक्टर कहते हैं कि वजन को मैनेज करने के लिए हमें सबसे जरूरी है कि अपने थायराइड ग्लैंड को संतुलित रखें। ये ग्लैंड्स ही सबसे ज्यादा प्रभावित होती हैं।

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

विज्ञापन

Thyroid के संकेत

थकान और कमजोरी होना।
वजन का बढ़ना और कम होना।
स्किन के रंग में बदलाव।
पेट और पाचन की समस्या होना।
महिलाओं में पीरियड्स प्रॉब्लम।

इस उपाय से मिलेगी राहत

डॉक्टर कहते हैं कि थायराइड ग्लैंड को नियंत्रित करने के वजन कम होगा। इसके लिए आपको यह उपाय अपनाना होगा, जिसमें आपको काली मिर्च, सौंठ और मग पीपल लेना होगा। मग पीपल काली मिर्च के स्वाद जैसी होती है लेकिन लंबी-लंबी होती है। आपको इन तीनों चीजों को पीसकर एक मसाला तैयार करना है। इस मसाले को आपको खाना खाने से पहले 1 चुटकी लेना और धीरे-धीरे निगलना है। इसे ऐसे खाना है कि सलाइवा के साथ मसाला भी पेट में जा सके।

विज्ञापन

इसके अलावा एक्सरसाइज करें। फाइबर से भरपूर फूड्स का सेवन करें। योग और स्ट्रेचिंग वाले व्यायाम करें। पर्याप्त नींद लें।

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola