Thyroid Prevention Tips: आज के समय में लाइफस्टाइल से संबंधित बीमारियों का रिस्क सबसे ज्यादा बढ़ गया है। थायरॉइड इनमें से एक बीमारी है, जो हमारे खाने-पीने की लापरवाही के चलते बढ़ रही है। मगर लाइफस्टाइल डिजीज की खासियत यह है कि इन बीमारियों को नियंत्रित करने के लिए आपको अपनी डाइट का ख्याल रखना होता है। हेल्दी और बैलेंसड डाइट की मदद से आप थायरॉइड को भी कंट्रोल कर सकते हैं। आइए आपको डॉक्टर द्वारा अप्रूव डाइट के बारे में बताते हैं, जो आपकी सेहत के लिए लाभकारी रहेगी।
क्या कहती हैं एक्सपर्ट?
डॉक्टर तनवी मयूर पटेल बताती हैं कि थायरॉइड के मरीजों को अपने हार्मोनल इंबैलेंस के लिए सही डाइट को फॉलो करने की सलाह देती हैं। वे कहती हैं कि इन लोगों को अपना डिनर कभी स्किप नहीं करना चाहिए। रात का खाना इन्हें संभलकर और सही समय पर और सही भोजन खाना चाहिए।
ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?
डिनर में रखें इन बातों का ख्याल
- डॉक्टर तनवी कहती हैं कि इन लोगों को अपनी डाइट से कार्बोहाइड्रेट को अवॉइड करना चाहिए। ये लोग जितना कम कार्बोहाइड्रेट लेंगे, इनका वजन और हार्मोन उतना ही संतुलित रहेगा।
- क्लियर सूप पिएं- डॉक्टर कहती हैं कि रात के डिनर में उन्हें सब्जियों वाला क्लियर सूप पीने को कहा है। इस सूप में हर प्रकार की सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है।
- जोआर रोटी- एक्सपर्ट बताती हैं कि अगर सूप के अलावा भी आपकी खुराक ज्यादा हैं, तो आप 1 या 2 जोआर की रोटी, मेथी पत्ते के साथ तैयार मक्के की रोटी या कुट्टू के आटे की रोटी खा सकते हैं।
- सब्जी- आप लोग 1 कटोरी कोई भी सब्जी खा सकते हैं, जो रोटी के साथ बैलेंस हो जाए। वहीं, डॉक्टर कहती हैं कि थायरॉइड के मरीज रात के समय सलाद न खाएं, क्योंकि कच्ची सब्जियों का सलाद पाचन में दिक्कत पैदा कर सकते हैं।
- चने का सलाद- आप रोटी के साथ काले चने का सलाद खा सकते हैं। इस सलाद में काले चने को भिगोकर, उन्हें उबालने के बाद हल्के मसालों के साथ एक सलाद तैयार करना है। इसके अलावा, राजमा का भी सलाद खाना सही रहेगा। इसे आप गाजर, चुंकदर और खीरे के साथ बना सकते हैं।
- आपको 7 बजे से पहले ही अपना रात का खाना खा लेना है। इसके बाद आपको 7:30 बजे एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीना है, इससे खाना सही से पचेगा।
- इसके बाद आपको अपना स्क्रिन टाइम भी कट करना है। अगर डिजीटल डिवाइस से दूरी नहीं बनाएंगे, तो हार्मोन्ल इंबैलेंस बना रहेगा। इसके लिए फोन और लैपटॉप का यूज बंद कर दे और कुछ देर के लिए बाहर टहलने के लिए निकले। खाने के बाद थोड़ी वॉक आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगी।
- अगर आपको रात की नींद में प्रॉब्लम आती है, तो एक स्लिप ड्रिंक पी सकते हैं। स्लिप ड्रिंक के लिए आपको 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चुटकी जायफल का पाउडर मिलाना होगा, इसके बाद इसमें 5-6 केसर की पत्ती डालें और आधा चम्मच खसखस के बीज और 2 से 3 काली किशमिश डालकर भिगोना है और फिर पीना है। आप इस स्लिप ड्रिंक को पीने के लिए इस ड्रिंक को दिन में बनाकर रख सकते हैं।
- आपको 10 बजे सोने के लिए जाना चाहिए, क्योंकि इस समय सोने से ही आप पर्याप्त नींद ले पाएंगे।
ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
46 mins agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
1 hr agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
15 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
17 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
20 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
20 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
1 day agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines