Thyroid पेशेंट्स की कैसी होनी चाहिए डाइट? डॉक्टर की यह सलाह जरूर मानें

Thyroid Prevention Tips: थायरॉइड की बीमारी में मरीजों को अपनी डाइट पर अधिक से अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। हम आपको डॉक्टर द्वारा अप्रूवड एक बढ़िया डिनर डाइट के बारे में बता रहे हैं, जिसकी मदद से आपका थायरॉइड अंडर कंट्रोल रहेगा।

Thyroid Prevention Tips

Thyroid Prevention Tips

Thyroid Prevention Tips: आज के समय में लाइफस्टाइल से संबंधित बीमारियों का रिस्क सबसे ज्यादा बढ़ गया है। थायरॉइड इनमें से एक बीमारी है, जो हमारे खाने-पीने की लापरवाही के चलते बढ़ रही है। मगर लाइफस्टाइल डिजीज की खासियत यह है कि इन बीमारियों को नियंत्रित करने के लिए आपको अपनी डाइट का ख्याल रखना होता है। हेल्दी और बैलेंसड डाइट की मदद से आप थायरॉइड को भी कंट्रोल कर सकते हैं। आइए आपको डॉक्टर द्वारा अप्रूव डाइट के बारे में बताते हैं, जो आपकी सेहत के लिए लाभकारी रहेगी।

विज्ञापन

क्या कहती हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर तनवी मयूर पटेल बताती हैं कि थायरॉइड के मरीजों को अपने हार्मोनल इंबैलेंस के लिए सही डाइट को फॉलो करने की सलाह देती हैं। वे कहती हैं कि इन लोगों को अपना डिनर कभी स्किप नहीं करना चाहिए। रात का खाना इन्हें संभलकर और सही समय पर और सही भोजन खाना चाहिए।

विज्ञापन

डिनर में रखें इन बातों का ख्याल

  • डॉक्टर तनवी कहती हैं कि इन लोगों को अपनी डाइट से कार्बोहाइड्रेट को अवॉइड करना चाहिए। ये लोग जितना कम कार्बोहाइड्रेट लेंगे, इनका वजन और हार्मोन उतना ही संतुलित रहेगा।
  • क्लियर सूप पिएं- डॉक्टर कहती हैं कि रात के डिनर में उन्हें सब्जियों वाला क्लियर सूप पीने को कहा है। इस सूप में हर प्रकार की सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है।
  • जोआर रोटी- एक्सपर्ट बताती हैं कि अगर सूप के अलावा भी आपकी खुराक ज्यादा हैं, तो आप 1 या 2 जोआर की रोटी, मेथी पत्ते के साथ तैयार मक्के की रोटी या कुट्टू के आटे की रोटी खा सकते हैं।
  • सब्जी- आप लोग 1 कटोरी कोई भी सब्जी खा सकते हैं, जो रोटी के साथ बैलेंस हो जाए। वहीं, डॉक्टर कहती हैं कि थायरॉइड के मरीज रात के समय सलाद न खाएं, क्योंकि कच्ची सब्जियों का सलाद पाचन में दिक्कत पैदा कर सकते हैं।
  • चने का सलाद- आप रोटी के साथ काले चने का सलाद खा सकते हैं। इस सलाद में काले चने को भिगोकर, उन्हें उबालने के बाद हल्के मसालों के साथ एक सलाद तैयार करना है। इसके अलावा, राजमा का भी सलाद खाना सही रहेगा। इसे आप गाजर, चुंकदर और खीरे के साथ बना सकते हैं।
  • आपको 7 बजे से पहले ही अपना रात का खाना खा लेना है। इसके बाद आपको 7:30 बजे एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीना है, इससे खाना सही से पचेगा।
  • इसके बाद आपको अपना स्क्रिन टाइम भी कट करना है। अगर डिजीटल डिवाइस से दूरी नहीं बनाएंगे, तो हार्मोन्ल इंबैलेंस बना रहेगा। इसके लिए फोन और लैपटॉप का यूज बंद कर दे और कुछ देर के लिए बाहर टहलने के लिए निकले। खाने के बाद थोड़ी वॉक आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगी।
  • अगर आपको रात की नींद में प्रॉब्लम आती है, तो एक स्लिप ड्रिंक पी सकते हैं। स्लिप ड्रिंक के लिए आपको 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चुटकी जायफल का पाउडर मिलाना होगा, इसके बाद इसमें 5-6 केसर की पत्ती डालें और आधा चम्मच खसखस के बीज और 2 से 3 काली किशमिश डालकर भिगोना है और फिर पीना है। आप इस स्लिप ड्रिंक को पीने के लिए इस ड्रिंक को दिन में बनाकर रख सकते हैं।
  •  आपको 10 बजे सोने के लिए जाना चाहिए, क्योंकि इस समय सोने से ही आप पर्याप्त नींद ले पाएंगे।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ