शुगर, थायराइड और मोटापा जैसी बीमारियों को जड़ से कैसे करें खत्म? बाबा रामदेव ने बताए ये असरदार आयुर्वेदिक उपाय

Baba Ramdev Ayurvedic Home Remedy: अगर आप भी इन बीमारियों से ग्रस्त हैं और इसके जड़ से इलाज की तलाश में हैं तो आपको यहां बाबा रामदेव द्वारा बताए गए उपाय को जरूर अपनाना चाहिए और अपनी लाइफस्टाइल में सुधार करने की कोशिश करनी चाहिए.

Baba Ramdev Ayurvedic Home Remedy

शुगर, थायराइड और मोटापा होने के कारण. Image Credit- News24

Baba Ramdev Motapa and Sugar Remedy: आजकल बड़ी संख्या में लोग शुगर, मोटापा और थायराइड जैसी बीमारियों से जूझ रहे हैं और इन्हें कंट्रोल में रखने के लिए लगातार दवाइयों का सहारा ले रहे हैं. हालांकि, कई बार नियमित रूप से दवा लेने के बावजूद भी राहत नहीं मिल पाती और मन बेचैन रहता है. बैचेनी की वजह से सेहत को लेकर चिंता और बढ़ जाती है. ऐसे में लोग ऐसे उपायों की तलाश में रहते हैं जो इन बीमारियों को कंट्रोल करें और मन को शांति दें. अगर आप भी ऐसे उपायों की तलाश में हैं तो आपको बाबा रामदेव के बताए नुस्खों को अपनी जिंदगी का हिस्सा बना लेना चाहिए. इन नुस्खों से आपको बहुत ही जल्द राहत मिलेगी. 

विज्ञापन
विज्ञापन

शुगर, थायराइड और मोटापा होने के कारण 

  • खान-पान गलत होना
  • एक्सरसाइज में कमी
  • स्ट्रेस लेना
  • हार्मोनल असंतुलन रहना
  • जेनेटिक होने की वजह
  • लाइफस्टाइल में बदलाव
  • उम्र बढ़ने की वजह

शुगर, थायराइड और मोटापा को जड़ से दूर कैसे करें?

  • बाबा रामदेव ने बताया है कि ये तमाम बीमारियां खराब खान-पान की वजह से होती है. इसलिए हेल्दी रहने के लिए आपको योग, प्राणायाम और आयुर्वेदिक नुस्खों को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाना चाहिए.
  • शरीर के मेटाबॉलिज्म और हार्मोन का संतुलन बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप योग और प्राणायाम करें. बाबा रामदेव ने बताया है कि कपालभाति प्राणायाम करने से पेट की चर्बी घटती है और थायराइड लेवल में आता है.
  • खाने की सही आदतों को अपनाना भी जरूरी है. बाबा रामदेव ने सलाह दी है कि अपनी थाली में ऐसे व्यंजन शामिल करें जो शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. आप हरी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं या करेले का जूस अपने आहार में शामिल कर सकते हैं.
  • आयुर्वेद के कुछ तत्व शरीर के अंदरूनी संतुलन को बहाल करने में सहायक माने जाते हैं. आप आंवला, गिलोय, एलोवेरा या चिरायता को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.
  • बाबा रामदेव का कहना है कि अगर आप इन बीमारियों से बचना चाहते हैं या इन्हें कंट्रोल करने की कोशिश में हैं तो आपको जीवनशैली में बदलाव करना होगा. सुबह उठना होगा और पूरी नींद लेनी होगी. साथ ही, हल्का आहार अपनी डाइट में शामिल करना होगा. 

हर दूसरे महीने ये जांच जरूर करवाएं

  • ब्लड शुगर की जांच करवाना
  • थायराइड हार्मोन टेस्ट करवाना
  • वजन और BMI की निगरानी करना

इसे भी पढ़ें- डिनर करने के बाद जरूर खाएं ये 2 चीजें, डॉक्टर ने बताया नहीं होगी पेट से संबंधित कोई बीमारी, 80 साल जिएगा इंसान

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ