महिलाओं में सबसे ज्यादा होने वाला कैंसर कौन सा है? Periods के बाद भी खून दिखे तो बिल्कुल ना करें नजरअंदाज

Common Cancer: कैंसर एक खतरनाक बीमारी है, जिसका वक्त पर इलाज करना बहुत जरूरी है. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो इसे रोकना काफी मुश्किल हो जाता है. कई बार इंसान को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ता है, जिसमें ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं.

Early signs of cancer in women

महिलाओं में सबसे ज्यादा होने वाला कैंसर कौन सा है?

Periods Ke Baad Khoon Aana: भारत में पिछले कुछ सालों में कैंसर की बीमारी बहुत ही तेजी से बढ़ी है. बदलती लाइफ और खानपान का सीधा असर इंसान की सेहत पर पड़ रहा है. हैरानी की बात तो यह है कि पहले जहां कैंसर जैसी बीमारी सिर्फ बुजुर्गों को हुआ करती थी, वहीं अब युवाओं और महिलाओं में भी तेजी से देखने को मिल रही है. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के आंकड़ों के मुताबिक देश में हर 8 मिनट में एक महिला की मौत कैंसर की वजह से हो रही है. यह महिलाओं में होने वाला चौथा और सबसे आम कैंसर है. हालांकि, इसके बारे में बहुत कम लोगों को पता होता है और जब पता लगता है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है. ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि महिलाओं में होने वाला कैंसर कौन सा है और इसके क्या शुरुआती लक्षण हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Periods के बाद खून आना क्यों खतरनाक है?

पीरियड्स पूरी तरह खत्म होने के बाद भी अगर आपको खून आने लगे तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. ऐसा होना सर्वाइकल कैंसर होने का पहला संकेत हो सकता है. कई बार महिलाएं इसे हल्के में ले लेती हैं या थकान, तनाव या हार्मोनल बदलाव की वजह समझ बैठती हैं, लेकिन यह लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है.

सर्वाइकल कैंसर क्या होता है?

सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला एक गंभीर कैंसर है, लेकिन अगर इसकी पहचान वक्त पर कर ली जाए तो इसे ठीक किया जा सकता है. बता दें यह कैंसर गर्भाशय के निचले हिस्से यानी सर्विक्स में होता है. यह वायरस असुरक्षित यौन संबंधों के जरिए फैलता है.

विज्ञापन

सर्वाइकल कैंसर के 4 शुरुआती लक्षण

  • पीरियड्स के बाद भी ब्लीडिंग होना
  • संबंध बनाते समय दर्द होना
  • पेट के निचले हिस्से में दर्द होना
  • बदबूदार डिस्चार्ज आना

किन महिलाओं को ज्यादा खतरा होता है?

जब महिलाएं बहुत ही कम उम्र में संबंध बनाती हैं तो सर्वाइकल कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है.
बार-बार प्रेगनेंट होने पर भी सर्वाइकल कैंसर हो सकता है.
HPV संक्रमण की वजह से सबसे ज्यादा यह कैंसर होता है.
अगर आपको सिगरेट पीने की आदत है तो तुरंत इसे छोड़ दें, वरना सर्वाइकल कैंसर हो सकता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ