डिनर करने के बाद जरूर खाएं ये 2 चीजें, डॉक्टर ने बताया नहीं होगी पेट से संबंधित कोई बीमारी, 80 साल जिएगा इंसान

Pet Ko Saaf Kaise Kare: डिनर करने के बाद अगर आपके पेट में गैस बनती है या पेट भारी हो जाता है तो आपको एक्सपर्ट के बताए ये नुस्खे जरूर अपनाना चाहिए क्योंकि बीमारियों से बचने के लिए पेट को साफ रखना जरूरी है.

Pet Ko Saaf Kaise Kare

डिनर करने के बाद जरूर खाएं ये 2 चीजें

Healthy Dinner Habits: दिन की शुरुआत अगर सिर दर्द या पेट में भारीपन के साथ हो जाए, तो पूरा दिन सुस्ती और चिड़चिड़ेपन में निकल जाता है. साथ ही, काम में मन भी नहीं लगता और शरीर बहुत आलसी हो जाता है. हालांकि, ऐसा होने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन ज्यादातर एक्सपर्ट का मानना है कि सुबह पेट भारी होना या खुलकर पेट साफ ना होने की वजह रात का खाना है. अगर आपने सही वक्त पर खाना नहीं खाया तो अक्सर ऐसा हो जाता है. इसलिए एक्सपर्ट खाने के बाद चलने की सलाह देते हैं. हालांकि, कई लोगों को हर रोज खाना खाने के बाद चलने की आदत नहीं हो पाती. ऐसे में आपको खाने के बाद उन चीजों का सेवन करना होगा जिनकी मदद से सुबह पेट आसानी से साफ हो सके. 

विज्ञापन
विज्ञापन

डिनर के बाद क्या खाना चाहिए?

खाने के बाद सौंफ और मिश्री खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. आयुर्वेद और डॉक्टरों के अनुसार यह छोटी-सी आदत पेट से जुड़ी कई परेशानियों को दूर कर सकती है. अगर आपका पेट साफ नहीं रहता या आपको कुछ मीठा खाने की आदत है तो आपको इसका सेवन करना चाहिए.  

कैसे करें सेवन?

सौंफ और मिश्री को मिलाकर खाना फायदेमंद हो सकता है. आप इसे खाने के बाद मिलाकर खा सकते हैं. वरना रात को सोने से पहले या सुबह खाली पेट 1 चम्मच सौंफ और आधा चम्मच मिश्री का सेवन करना होगा. 

विज्ञापन

सौंफ और मिश्री खाने के फायदे

  • पाचन तंत्र मजबूत होना
  • एसिडिटी और अपच में कमी होना
  • मुंह की बदबू दूर होना
  • पेट का भारीपन हल्का होना
  • सिर दर्द से राहत
  • मूड एकदम फ्रेश रहना

खाने के बाद खाना क्यों फायदेमंद है? 

एक्सपर्ट का कहना है कि सौंफ की तासीर ठंडी होती है. इसलिए यह खाने और पेट की गर्मी को कम करने का काम करती है. वहीं, मिश्री शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देती है, जिससे पाचन अच्छी तरह से काम करता है. इसलिए खाने के बाद दोनों को मिलाकर खाना फायदेमंद साबित हो सकता है.  

डिनर के बाद ना करें ये काम

  • खराब ना पिएं
  • ठंडा पानी से परहेज
  • तुरंत सोने से बचें
  • जंक फूड ना खाएं
  • डिनर के बाद चाय पीने से बचें 

ये छोटी-सी आदत पाचन तंत्र को मजबूत करने का काम करेगी और आप सालों तक हेल्दी रहेंगे. 

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ