Dhaniya Se Thyroid Ka Ilaj: अब थायराइड की समस्या एक आम हार्मोनल डिसऑर्डर बन चुकी है. इससे वजन बढ़ना, थकान रहना, बाल झड़ना और मूड स्विंग जैसी परेशानियां हो रही हैं. ऐसे में कई लोग दवाओं के साथ घरेलू उपाय भी अपना रहे हैं. इसको लेकर डॉक्टर अंसारी का कहना है कि आयुर्वेद में धनिया बीज को एक ऐसा आसान किचन इंग्रीडिएंट माना जाता है, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म और हार्मोन संतुलन को सपोर्ट कर सकता है. आयुर्वेद डॉक्टरों के अनुसार, अगर सही तरीके से धनिया का सेवन करने पर थायराइड के लक्षणों में धीरे-धीरे सुधार महसूस हो सकता है. इस लेख में आइए जानते हैं थायराइड में धनिया का इस्तेमाल कैसे करें और कितने दिनों में फायदा दिख सकता है.
इसे भी पढ़ें- फैटी लिवर को ठीक करने के लिए टॉप 10 फूड्स कौन से हैं? गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने शेयर की लिस्ट
थायराइड में धनिया क्यों फायदेमंद माना जाता है?
कई रिसर्च के मुताबिक, धनिया बीज में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए, सी और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. आयुर्वेद में धनिया को लेकर बताया गया है कि यह शरीर की अग्नि को संतुलित करता है और हार्मोन संतुलन में मदद कर सकता है. बाकी आपको यह फायदे भी महसूस हो सकते हैं.
- मेटाबॉलिज्म बेहतर होना
- सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होना
- पाचन में सुधार होना
- वजन नियंत्रण में मदद करना
- शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलना
थायराइड के लिए धनिया का इस्तेमाल कैसे करें?
आप इसका इस्तेमाल कई तरह से कर सकते हैं. इसके लिए आपको धनिया का पानी या फिर चाय बनाकर इस्तेमाल करना होगा. हम आपको दोनों चीजें बनाने का तरीका बता रहे हैं.
धनिया पानी का तरीका
- रात में 1 चम्मच साबुत धनिया बीज एक गिलास पानी में भिगो दें.
- सुबह इस पानी को उबाल लें जब तक आधा न रह जाए.
- छानकर खाली पेट गुनगुना पी लें.
- रोजाना 1 बार पीना लाभकारी माना जाता है.
धनिया चाय का तरीका
- 1 चम्मच धनिया बीज को हल्का कूट लें.
- 1 कप पानी में उबालकर चाय की तरह पिएं.
- इसे दिन में 2 बार लिया जा सकता है.
कितने दिनों में दिखता है फायदा?
आयुर्वेद डॉक्टरों के अनुसार, घरेलू उपाय धीरे-धीरे असर दिखाते हैं. 15 दिन में आपको पाचन और हल्के लक्षणों में सुधार महसूस हो सकता है. हालांकि, ध्यान रखें कि यह उपाय सपोर्टिव है, लेकिन दवा नहीं है.
इसे भी पढ़ें- डायबिटीज से पाना चाहते हैं राहत? बाबा रामदेव का ये रामबाण उपाय करेगा आपकी मदद
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
भारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
2 hrs agoचलने-फिरने में फूलती है सांस तो सावधान! कमजोरी समझकर न करें नजरअंदाज
5 hrs agoखाने के बाद बस 10 मिनट चलने की आदत कितनी फायदेमंद?
6 hrs agoप्लेग बीमारी क्या है और कैसे फैलती है? जानिए इसके लक्षण, क्या हैं तरीके
8 hrs agoक्या साथ बैठकर खाना खाने से फैलता है TB? AIIMS के डॉक्टरों ने बताया सच
10 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
12 hrs agoआंवला जूस, फल या पाउडर? बदलते मौसम में किसका सेवन करना रहेगा बेहतर
14 hrs agoघाव भरने में हो रही है देरी? नजरअंदाज न करें, डायबिटीज का हो सकता है संकेत!
1 day agoशांति में भी कान में सुनाई देती है सीटी की आवाज? कहीं आपको टिनिटस तो नहीं!
1 day agoयूरिक एसिड बढ़ा तो शरीर के इन 5 हिस्सों में हो सकती है परेशानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines