थायराइड खत्म करने के लिए धनिया कैसे इस्तेमाल करें? आयुर्वेद डॉक्टर ने बताया कितने दिनों में होता है फायदा

Thyroid Treatment: थायराइड एक ऐसी बीमारी है जिससे ज्यादातर लोग ग्रस्त हैं और राहत पाने के लिए तरह-तरह की दवाएं खा रहे हैं, लेकिन अब आपको डॉक्टर अंसारी के बताए नुस्खे अपनाने की भी जरूरत है. 

Thyroid Treatment

थायराइड में धनिया क्यों फायदेमंद माना जाता है? Image Credit- News24

विज्ञापन

Dhaniya Se Thyroid Ka Ilaj: अब थायराइड की समस्या एक आम हार्मोनल डिसऑर्डर बन चुकी है. इससे वजन बढ़ना, थकान रहना, बाल झड़ना और मूड स्विंग जैसी परेशानियां हो रही हैं. ऐसे में कई लोग दवाओं के साथ घरेलू उपाय भी अपना रहे हैं. इसको लेकर डॉक्टर अंसारी का कहना है कि आयुर्वेद में धनिया बीज को एक ऐसा आसान किचन इंग्रीडिएंट माना जाता है, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म और हार्मोन संतुलन को सपोर्ट कर सकता है. आयुर्वेद डॉक्टरों के अनुसार, अगर सही तरीके से धनिया का सेवन करने पर थायराइड के लक्षणों में धीरे-धीरे सुधार महसूस हो सकता है. इस लेख में आइए जानते हैं थायराइड में धनिया का इस्तेमाल कैसे करें और कितने दिनों में फायदा दिख सकता है. 

इसे भी पढ़ें- फैटी लिवर को ठीक करने के लिए टॉप 10 फूड्स कौन से हैं? गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने शेयर की लिस्ट

विज्ञापन

थायराइड में धनिया क्यों फायदेमंद माना जाता है?

कई रिसर्च के मुताबिक, धनिया बीज में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए, सी और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. आयुर्वेद में धनिया को लेकर बताया गया है कि यह शरीर की अग्नि को संतुलित करता है और हार्मोन संतुलन में मदद कर सकता है. बाकी आपको यह फायदे भी महसूस हो सकते हैं. 

  • मेटाबॉलिज्म बेहतर होना 
  • सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होना 
  • पाचन में सुधार होना 
  • वजन नियंत्रण में मदद करना 
  • शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलना 

थायराइड के लिए धनिया का इस्तेमाल कैसे करें?

आप इसका इस्तेमाल कई तरह से कर सकते हैं. इसके लिए आपको धनिया का पानी या फिर चाय बनाकर इस्तेमाल करना होगा. हम आपको दोनों चीजें बनाने का तरीका बता रहे हैं. 

धनिया पानी का तरीका 

  • रात में 1 चम्मच साबुत धनिया बीज एक गिलास पानी में भिगो दें. 
  • सुबह इस पानी को उबाल लें जब तक आधा न रह जाए. 
  • छानकर खाली पेट गुनगुना पी लें. 
  • रोजाना 1 बार पीना लाभकारी माना जाता है. 

धनिया चाय का तरीका 

  • 1 चम्मच धनिया बीज को हल्का कूट लें. 
  • 1 कप पानी में उबालकर चाय की तरह पिएं. 
  • इसे दिन में 2 बार लिया जा सकता है. 

कितने दिनों में दिखता है फायदा? 

आयुर्वेद डॉक्टरों के अनुसार, घरेलू उपाय धीरे-धीरे असर दिखाते हैं. 15 दिन में आपको पाचन और हल्के लक्षणों में सुधार महसूस हो सकता है. हालांकि, ध्यान रखें कि यह उपाय सपोर्टिव है, लेकिन दवा नहीं है. 

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ