Thyroid Problem: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही लापरवाही आगे चलकर गंभीर बीमारी या समय से पहले मृत्यु का कारण भी बन सकती है. थायरॉइड असंतुलन (Thyroid Imbalance) भी ऐसी ही एक समस्या है, जिसके लक्षणों की सही जानकारी नहीं होने के कारण कई लोग सामान्य थकान या तनाव समझकर उन्हें अनदेखा कर देते हैं. यह एक तितली के आकार की छोटी ग्रंथि है जो गले के सामने होती है और शरीर के मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करती है. जब इसके हार्मोन कम या ज्यादा बनने लगते हैं, तो शरीर के कई अंगों पर असर पड़ता है. इसलिए इसके शुरुआती संकेतों को समझना बहुत जरूरी है, वरना भविष्य में आपको बहुत मश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें: सुबह के ये छोटे-छोटे संकेत बता रहे हैं बढ़ा हुआ है आपका ब्लड प्रेशर! नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
हर समय थकान या कमजोरी महसूस होना
पर्याप्त नींद लेने के बाद भी अगर दिनभर थकान बनी रहती है, तो यह स्थिति सामान्य नहीं है. हाइपोथायरॉइड में शरीर की ऊर्जा बनाने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है, जिससे सुस्ती और आलस महसूस होता है. वहीं हाइपरथायरॉइड में बेचैनी और नींद की कमी के कारण कमजोरी आ सकती है. लंबे समय तक यह स्थिति रहे तो जांच जरूरी है.
दिल की धड़कन और मूड में बदलाव
हाइपरथायरॉइड (Hypothyroidism) की स्थिति में दिल की धड़कन तेज या धीमी पड़ सकती है, इससे व्यक्ति को घबराहट, चिड़चिड़ापन, डिप्रेशन, ध्यान की कमी या याददाश्त कमजोर जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकत है. इन लक्षणों को अक्सर लोग तनाव समझकर या नींद की कमी का नाम दे देते हैं, जबकि यह हार्मोन असंतुलन का संकेत हो सकता है.
बालों और त्वचा में बदलाव
थायरॉइड हार्मोन का असर बालों और त्वचा पर भी पड़ता है. हाइपोथायरॉइड में बाल पतले, रूखे और झड़ने लगते हैं, साथ ही त्वचा सूखी हो सकती है. हाइपरथायरॉइड में भी बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं. ध्यान रखें कि अगर अचानक बालों की गुणवत्ता बदल जाए, तो इसे केवल सौंदर्य समस्या समझकर अनदेखा न करें, बल्कि डॉक्टर की सलाह लें, वह चेकअप के जरिए आपकी सेहत बचा सकते हैं.
वजन में अचानक बदलाव
अगर बिना खास डाइट या एक्सरसाइज में बदलाव किए अगर आपका वजन तेजी से बढ़ने या घटने लगे, तो यह थायरॉइड (Thyroid) गड़बड़ी का संकेत हो सकता है. हाइपोथायरॉइड की स्थिति में मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है, जिससे वजन बढ़ने लगता है. वहीं हाइपरथायरॉइड में मेटाबॉलिज्म तेज भी हो सकता है जिससे व्यक्ति का वजन तेजी से कम होने लगता है. ऐसे असामान्य बदलाव को नजरअंदाज करना सही नहीं है, ऐसी स्थिति पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें और हेल्थ चेकअप कराएं.
महिलाओं और पुरुषों में यह लक्षण भी देखे जाते हैं
महिलाओं में थायरॉइड असंतुलन का असर पीरियड्स पर पड़ सकता है. पीरियड्स का समय पर न आना, ज्यादा या कम ब्लीडिंग होना या गर्भधारण में दिक्कत आना इसके संकेत हो सकते हैं. पुरुषों में भी हार्मोन गड़बड़ी के कारण यौन स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. अगर ऐसे बदलाव लंबे समय तक बने रहें, तो हार्मोन जांच और डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है.
यह भी पढ़ें: क्या बैठे-बैठे आपकी अचानक बढ़ जाती है धड़कनें? इन गंभीर बीमारियों के हो सकते हैं संकेत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
44 mins agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
3 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
4 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
7 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
21 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
23 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines