हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

क्या Thyroid से पीड़ित महिलाओं को प्रेग्नेंसी में दिक्कतें होती हैं? जानें क्याी कहते हैं एक्सपर्ट

Thyroid Disorders: थायरॉइड से पीड़ित महिलाओं को प्रेग्नेंट होने में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि इसमें हार्मोन्स का उतार-चढ़ाव तेजी से होता है, जिससे फर्टिलिटी में भी प्रॉब्लम्स होती हैं।

विज्ञापन
photo credit-freepik

Thyroid Disorders: थायरॉइड महिलाओं में होने वाली आम बीमारी है। इस लाइफस्टाइल डिजीज के चलते महिलाओं में प्रजनन क्षमता भी प्रभावित होती है, जिस कारण वे गर्भधारण करने में परेशानी महसूस करती है। दरअसल, महिलाओं में प्रेग्नेंसी की समस्या होने के पीछे सबसे बड़ा कारण हार्मोन्स का इंबैलेंस होना है। महिलाओं में हाइपोथायरॉइडिज्म सबसे आम प्रकार का थायरॉइड है, जिसमें आमतौर पर उनका वजन बढ़ता है। हाइपोथायरॉइडिज्म में महिलाओं को ओव्यूलेशन में भी प्रॉब्लम्स होती हैं। आइए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट क्या कहते हैं।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर अर्चना जुनेजा, जो कि मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एंडोक्रिनोलॉजिस्ट हैं, हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में बताती हैं कि हाइपोथायरायडिज्म, जो अंडरएक्टिव थायरॉयड भी माना जाता है, इसमें महिलाओं का वजन बढ़ना, बाल झड़ना, थकान, ड्राई स्किन और अनियमित पीरियड्स जैसी प्रॉब्लम्स फेस करनी पड़ती हैं। इस थायरॉइड में महिलाओं का बांझ होना भी एक कॉमन प्रॉबल्म है। इसलिए वे कहती हैं, अगर कोई महिला गर्भवती नहीं हो पा रही है, तो एक बार अपना थायरॉइड टेस्ट जरूर करवाएं।

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

विज्ञापन

हाइपरथायरॉयडिज्म भी गंभीर

हाइपरथायरॉइडिज्म जो कि थायरॉइड का दूसरा प्रकार है, इसमें भी महिलाओं में प्रजनन समस्याएं होती हैं। इसमें डॉक्टर कहती हैं, अगर कोई महिला इस थायरॉइड के लिए दवा का सेवन करती है, तो उन्हें प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए, क्योंकि उनकी दवा की खुराक गर्भ में पल रहे बच्चे पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। साथ ही, डॉक्टर कहती हैं कि हाइपरथायरॉयडिज्म से पीड़ित महिलाओं को अपने पूरे प्रेग्नेंसी पीरियड में एंडोक्रिनोलॉजिस्ट से भी जांच करवाते रहना चाहिए।

रोकथाम के लिए क्या करें?

डॉक्टर अर्चना कहती हैं कि थायरॉइड पीड़ित महिलाएं गर्भधारण कर सकती हैं लेकिन उन्हें कुछ सावधानियों का पालन करना जरूरी है। उन्हें सबसे पहले तो अपने थायरॉइड को नियंत्रित करना होता है। इसका सबसे सही सुझाव यही है कि आप समय-समय पर अपनी थायरॉइड स्क्रीनिंग करवाते रहें और सही लाइफस्टाइल फॉलो करते रहें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola