Thyroid Awareness Month 2026: हर साल जनवरी में थायराइड अवेयरनेस मंथ मनाया जाता है. इस दिन को मनाने की वजह लोगों को थायराइड ग्रंथि की दिक्कतों के बारे में बताना और इन दिक्कतों को दूर करने के प्रति जागरूक करना है. थायराइड ग्रंथि शरीर के हार्मोन, मेटाबॉलिज्म, एनर्जी और मूड के साथ ही ऑर्गन फंक्शन को भी कंट्रोल करती है. ऐसे में थायराइड में गड़बड़ी होने पर पूरे शरीर की सेहत पर फर्क पड़ता है. डाइटीशियन मनप्रीत कालरा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वह बता रही हैं कि किस तरह हाइपोथायराइडिज्म (Hypothyroidism) की दिक्कत को ठीक किया जा सकता है. डाइटीशियन का कहना है उनकी बताई चाय पीने पर असर दिखने लगेगा.
कैसे ठीक होगा हाइपोथायराइडिज्म
डाइटीशियन ने बताया कि किस तरह एंटी-इंफ्लेमेटरी हाइपोथायराइडिज्म रिवर्सल चाय को बनाकर आपको अगले 66 दिनों तक पीना है. डाइटीशियन का कहना है कि अगर आपको हाइपोथायराइडिज्म है और दवाएं लेने के बाद भी स्किन पर ड्राइनेस, बालों के झड़ने और पेट की गड़बड़ी जैसी दिक्कतें हैं तो अपना थायराइड पेनल टेस्ट भी जरूर करा लें क्योंकि यह ओटोइम्यून हाइपोथायराइडिज्म हाशीमोतो की निशानी है और इंफ्लेमेशन को कम किए बिना इससे छुटकारा पाना मुश्किल है.
यह भी पढ़ें – बीपी हाई होने पर हमें क्या खाना चाहिए? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया क्या खाने पर कम होगा High Blood Pressure
थायराइड के लिए कैसे बनाएं चाय
इस चाय को बनाने के लिए एक बर्तन में एक कप पानी लेकर उसमें एक चम्मच धनिया के दाने डाल दें. इसके बाद इसमें काला जीरा डाल दें. अब इसमें एक छोटा चम्मच हल्दी डाल दें. इस पानी में चुटकीभर दालचीनी डाल दें. आधा चम्मच सूखा अदरक का पाउडर डालें. अब एक छोटा चम्मच मोरिंग पाउडर डाल लें.
धनिया के दाने शरीर को डिटॉक्स करते हैं और TSH- ट्रिगरिंग टॉक्सिंस को कम करते हैं. इन दानों से ब्लोटिंग और गैस की दिक्कत भी कम होती है. काला जीरा एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होने के चलते इम्यून बैलेंस में मदद करता है. इसके साथ ही, जीरा थायराइड को हेल्दी बनाने में असरदार है. वहीं, हल्दी से इंफ्लेमेशन कम होती है और इससे हाशीमोतो के लक्षण कम होने में असर दिखता है. आखिर में काली मिर्च के दाने डाल लें. इस पानी को अच्छे से उबालें और फिर छानने के बाद थोड़ा सा काला नमक और नींबू का रस (Lemon Juice) डाल लें. अच्छे से मिलाकर पीने पर इस चाय के फायदे मिलते हैं.
क्यों फायदेमंद है यह चाय
इस चाय में डलने वाली दालचीनी ब्लड शुगर को स्टेबलाइज करने में मदद करती है और इससे हार्मोन बैलेंस होता है. थायराइड से जुड़ी थकावट और हेयर फॉल दूर करने में भी दालचीनी का असर दिखता है. सूखा अदरक का पाउडर डालने पर गट हेल्थ अच्छी रहती है, मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होता है और T4 से T3 थायराइड कंवर्जन में मदद मिलती है. मोरिंगा पाउडर के फायदों की बात करें तो यह आयरन और सेलेनियम से भरपूर होता है और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण देता है. काली मिर्च करक्यूमिन के एब्जॉर्प्शन को बूस्ट करती है और न्यूट्रिएंट बायोअवेलेबिलिटी को बेहतर करती है.
यह भी पढ़ें –किडनी फेल होने पर आंखें कैसी दिखती हैं? आंखों पर नजर आते हैं Kidney Damage के ये 5 संकेत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
10 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
13 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
15 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
15 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
15 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
17 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
18 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines