हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

थायराइड और पाइल्स से राहत चाहते हैं? आज ही अपनाएं बाबा रामदेव के बताए असरदार उपाय

Thyroid And Piles Treatment: अगर आप थायराइड या पाइल्स की समस्या से परेशान हैं और दवाओं से खास राहत नहीं मिल रही है तो बाबा रामदेव के बताए नुस्खे अपनाकर देख सकते हैं. इन नुस्खों से आपको बहुत ही जल्दी फायदा होगा.

विज्ञापन
थायराइड और पाइल्स क्यों होती है समस्या? Image Credit- News24

Thyroid Ke Liye Desi Nuskhe: आजकल बड़ी संख्या में लोग थायराइड और पाइल्स जैसी समस्याओं से परेशान हैं. खराब लाइफस्टाइल, गलत खान-पान, तनाव और कब्ज इन दोनों बीमारियों की वजह माने जाते हैं. ऐसे में दवाओं के साथ अगर नेचुरल उपाय, योग और संतुलित डाइट अपनाई जाए तो इन बीमारियों के लक्षणों को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है. हालांकि, इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि आप पूरी तरह से इन नुस्खों पर निर्भर हो जाएं. आपको दवा लेनी भी जरूरी है. इसके अलावा, कई हेल्थ एक्सपर्ट और योग गुरु बाबा रामदेव भी इन समस्याओं में घरेलू नुस्खे और योग को मददगार मानते हैं. अगर आप भी इन बीमारियों से परेशान हैं तो बाबा रामदेव के बताए टिप्स जरूर अपनाकर देखें.

इसे भी पढ़ें- हेल्दी रहने के लिए 10 तरह का पानी पीएं, रूटीन में शामिल करेंगे तो कई बीमारियों से रहेंगे दूर

थायराइड और पाइल्स क्यों होती है समस्या?

थायराइड के कारण

  • हार्मोन असंतुलन होना
  • तनाव और नींद की कमी होना
  • आयोडीन की कमी होना
  • ऑटोइम्यून समस्या होना

पाइल्स के कारण

  • कब्ज और सख्त मल होना
  • लंबे समय तक बैठना
  • फाइबर की कमी होना
  • पानी कम पीना होना

बाबा रामदेव के बताए असरदार उपाय

  • बाबा रामदेव के अनुसार, इन बीमारियों को दूर करने के लिए योगासन बहुत ही ज्यादा मायने रखता है. प्राणायाम शरीर के हार्मोन संतुलन और पाचन सुधारने में मदद करता है. आप अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी या उज्जायी को 20 मिनट तक कर सकते हैं.
  • पाइल्स से राहत का पहला कदम कब्ज खत्म करना है. इसलिए बाबा रामदेव का कहना है कि आप सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पिएं और रात में 1 चम्मच त्रिफला लें. साथ ही, आहार में सलाद और फल बढ़ाएं और जब मल मुलायम रहेगा तो मल त्याग में जोर नहीं लगाना पड़ेगा.
  • अपनी डाइट में फाइबर की मात्रा बढ़ा दें. फाइबर दोनों समस्याओं में बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसलिए बेहतर होगा कि आप डाइट में ओट्स और दलिया शामिल करें. हरी सब्जियां खाएं और अलसी के बीज का पानी पीना शुरू करें.
  • बाबा रामदेव का कहना है कि पानी की मात्रा को डाइट का हिस्सा बनाएं. इसलिए दिन में 10 गिलास गुनगुना पानी जरूर पीएं. ऐसा करने से शरीर डिटॉक्स होता है और कब्ज कम होती है. इससे थायराइड मैनेजमेंट और पाइल्स राहत दोनों में मदद मिल सकती है.
  • अगर आपका वजन जरूरत से ज्यादा है तो कम करने पर ध्यान दें. कई बार थायराइड वजन बढ़ने की वजह से हो जाता है. इसलिए रोजाना हल्की वॉक करने के लिए जाएं और मेडिटेशन करें.

इसे भी पढ़ें- चलते-उठते जोड़ों से आती है कट-कट की आवाज? जानें इसके पीछे की असली वजह

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola