Throat Cancer Symptoms: गला नाक के पीछे से शुरू होकर फूड पाइप और विंडपाइप तक जाता है. गले का कैंसर हेड एंड नेक कैंसर है जो गले या वॉइस बॉक्स से शुरू हो सकता है. कैंसर तब होता है जब गले में, वॉइस वॉक्स में या टॉन्सिल्स में एब्नॉर्मल सेल्स की ग्रोथ होने लगती है. अगर इस कैंसर को समय रहते पहचान लिया जाए तो इसे फैलने से रोका जा सकता है. ऐसे में बहुत से लोगों का सवाल रहता है कि क्या आवाज या गला बैठना कैंसर का लक्षण (Cancer Sign) है या नहीं. इसी सवाल का जवाब दे रहे हैं फोर्टिस अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट और यूनिट हेड, हेड एंड नेक सर्जन डॉ. अंबेश सिंह. आइए डॉक्टर से ही जानते हैं हफ्तों तक गला बैठना क्या संकेत देता है.
यह भी पढ़ें – शरीर में किसकी कमी से ज्यादा नींद आती है? जानिए कौन सा विटामिन हो सकता है वजह
क्या हफ्तों तक आवाज बैठे रहना कैंसर का लक्षण हो सकता है?
डॉक्टर कहते हैं कि हां, 3 हफ्ते से अधिक समय तक लगातार आवाज बैठना कभी-कभी गले/स्वरयंत्र के कैंसर का संकेत हो सकता है. खासकर यदि साथ में निगलने में दिक्कत, गले में गांठ, कान में दर्द या वजन कम होने जैसी दिक्कतें हो रही हैं तो यह गले के कैंसर का लक्षण हो सकता है.
गले के कैंसर के और कौन से लक्षण होते हैं
गले का कैंसर होने पर शुरुआती स्टेज में ये लक्षण (Gale Ke Cancer Ke Lakshan) नजर आते सकते हैं. अगर ये लक्षण 2 से 3 हफ्तों के बाद भी बने रहते हैं तो डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी होता है. इसीलिए इन लक्षणों को इग्नोर नहीं करना चाहिए –
- गले में खराश बने रहना
- गले में गांठ महसूस होना
- गले से कर्कश आवाज आना या आवाज का बदल जाना
- एक तरफ कान का दर्द महसूस होना
- कुछ निगलते समय दर्द होना
- बिना खांसी या एलर्जी के खांसी होना
- बिना किसी वजह के ही वजन कम होना
- गले पर सूजन आना.
इस बात का ध्यान रखें कि ये दिक्कतें कैंसर का ही लक्षण हैं ये जरूरी नहीं है. लेकिन, ये अगर 2 हफ्तों से ज्यादा बनी रहती हैं तो डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है. जांच को टालते ना रहें.
गले का कैंसर होने के क्या कारण हैं
तंबाकू का सेवन – तंबाकू का सेवन गले के कैंसर के सबसे बड़े कारणों में से एक है. इससे गले तक खतरनाक केमिकल्स जाते हैं जो सेल्स को डैमेज कर देते हैं. तंबाकू या धूम्रपान के अलावा सैकंडहैंड स्मोकिंग भी कैंसर की वजह बन सकती है.
एल्कोहल का सेवन – गले के कैंसर की वजह एल्कोहल का सेवन भी हो सकता है.
ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) – ह्यूमन पैपिलोमावायरस की चपेट में आने पर इंफेक्शन हो सकता है जो लंबे समय तक छुपा हुआ रहता है. यह गले के कैंसर की वजह बन सकता है.
जेनेटिक्स – परिवार में किसी को गले का कैंसर रहा हो तो व्यक्ति को भी कैंसर होने की संभावना रहती है.
ओरल हाइजीन का ख्याल ना रखना – गले के कैंसर की एक वजह मुंह की सफाई ना रखना भी हो सकता है.
यह भी पढ़ें – मुंह में घुलने वाली क्लोबाजाम मिर्गी के लंबे दौरे में हो सकती है असरदार, AIIMS के रिसर्चर्स ने की स्टडी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
सिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
18 mins agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
2 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
4 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
18 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
19 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
20 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
22 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines