Health Tips: ऐसे बहुत से लोग हैं जो बढ़े हुए यूरिक एसिड (High Uric Acid) की समस्या से परेशान रहते हैं. यह समस्या अक्सर आर्थराइटिस, जोड़ों में दर्द, सूजन और थकान जैसी परेशानियाँ देती है. बढ़ा हुआ यूरिक एसिड आपके शरीर में यूरिक एसिड क्रिस्टल्स के बनने का कारण बनता है, जो जोड़ों और गुर्दे पर असर डाल सकते हैं. अगर आप भी इन समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो आइए जानते हैं डॉ. नम्रता श्रीवास्तव से एक आसान, प्राकृतिक और घरेलू उपाय के जरिए आप अपने बढ़े हुए यूरिक एसिड को नियंत्रित कर सकते हैं. इस उपाय को अपनाकर न केवल यूरिक एसिड को कम किया जा सकता है, बल्कि इससे जोड़ों के दर्द और सूजन में भी राहत मिलती है.
होममेड ड्रिंक | Homemade Drink
इस तरह बनाएं ड्रिंक
डॉ. नम्रता श्रीवास्तव के अनुसार, अगर आप यूरिक एसिड से राहत पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ चीजों की ज़रूरत होगी जैसे कि अदरक, पानी और अजवाइन. इसको बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक पैन लें, उस पैन में 1 गिलास पानी डालें और उसमें 1 चम्मच अजवाइन और कुटी हुई अदरक को डालें और उबालें. जैसे ही यह रेडी हो जाए, आप इसे छान लें. बस, इस तरह से यह ड्रिंक रेडी हो जाएगी.
इस तरह करें सेवन
डॉ. नम्रता श्रीवास्तव के अनुसार, आप इस ड्रिंक का रोजाना सेवन करें लेकिन ध्यान रहे कि इसे आपको दो हिस्सों में पीना है जैसे कि आधा गिलास शाम को, तो आधा गिलास रात को. अगर आप इस उपाय को कुछ दिन तक अपनाएंगे, तो इससे आपको काफी‑ज्यादा फायदा हो सकता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
ये भी पढे़ं-Colon Cancer: कब्ज होने पर आंतों में क्या होता है? मनीष आचार्य जी ने बताए ये संकेत
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
12 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
15 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
15 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
17 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
19 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
21 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
22 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines