Colon Cancer: कब्ज होने पर आंतों में क्या होता है? मनीष आचार्य जी ने बताए ये संकेत 

Colon Cancer Symptoms: अगर आपको लगातार कब्ज रहता है तो इसे नजरअंदाज न करें. क्योंकि यह एक बड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है. इसलिए वक्त रहते डॉक्टर से संपर्क करें और कब्ज रहने की असल वजह जानें- 

Stage 5 colon cancer symptoms

कब्ज रहने से क्या आंतों का कैंसर होता है? Image Credit- Freepik

Badi Aant Ke Cancer Ke Lakshan: कब्ज रहना एक आम समस्या है, जिसका इलाज वक्त पर कर लेना चाहिए. लेकिन अगर कब्ज पुराना हो गया है, लाख कोशिशों के बाद भी खत्म नहीं हो रहा तो आपको थोड़ा सोचने की जरूरत है. मनीष आचार्य जी के अनुसार लगातार कब्ज रहने की वजह से बड़ी आंतों का कैंसर हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि कब्ज रहने की वजह से हमें मल त्यागने में दर्द होता है, जिससे आंतों पर जोर पड़ता है. आगे जाकर यह कैंसर बन सकता है. ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि कब्ज होने पर आंतों में क्या-क्या परिवर्तन हो सकते हैं और किन संकेतों को गंभीरता से लेना हमारे लिए जरूरी है. 

विज्ञापन
विज्ञापन
  • जब बड़ी आंत से मल सही तरह से नहीं निकलता और जोर लगाने पर निकलता है, जिससे परेशानी बढ़ने लगती है.
  • कैंसर आंत के शुरुआती हिस्से में होता है. इससे मल त्यागने में परेशानी होती है तो बेहतर है वक्त पर इस बात पर ध्यान दे लिया जाए.
  • कैंसर के शुरुआती दौर में मल की बनावट अलग-अलग हो सकती है जैसे पतला मल होना या बहुत देर तक मल ना आना.
  • कभी-कभी कब्ज के साथ अन्य लक्षण भी जुड़ सकते हैं जैसे अचानक मल की आदतों में बदलाव, मल में खून आना, अचानक वजन कम होना, पेट का असहज महसूस होना आदि.

आंतों में कैंसर होने के शुरुआती लक्षण क्या हैं?

  • जब कैंसर होता है तो बड़ी आंत सही तरह से काम नहीं करती है जैसे- बार-बार दस्त लगना या कब्ज रहना.
  • पेट में दर्द रहना या गैस बनना भी कैंसर का शुरुआती लक्षण है.
  • अगर आपके पेट में गांठ महसूस हो रही है तो ध्यान देने की जरूरत है. कई बार मल त्यागते वक्त खून आने की समस्या भी पैदा हो जाती है.

क्या कहते हैं मनीष आचार्य जी?

  • मनीष आचार्य जी ने अपनी वीडियो में बताया है कि अगर आपकी मल त्यागने की आदत बदल रही है तो इसपर ध्यान देने की जरूरत है.  
  • मल में खून आना, मल निकलने में कठिनाई महसूस होना, हमेशा पेट भारी-भारी महसूस होना भी कैंसर होने का एक लक्षण हो सकता है.
  • ऐसे में जरूरी है अपने आहार में फाइबर को शामिल किया जाए. साथ ही, अपनी आदतों पर भी खास ध्यान दिया जाए.  

इसे भी पढ़ें- क्या मैं प्रोस्टेट कैंसर के साथ सामान्य जीवन जी सकता हूं? आपका भी यही सवाल है तो यहां जानिए Prostate Cancer का सर्वाइवल रेट क्या है

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ