World Diabetes Day: 99% डायबिटीज के मरीज करते हैं ये 5 गलतियां, डॉक्टर ने कहा शुगर कंट्रोल करना हो जाता है मुश्किल

Diabetes Mistakes: डायबिटीज किसी भी उम्र में हो जाने वाली बीमारी है जिसे लाइफस्टाइल और खानपान बेहतर करके मैनेज किया जा सकता है. ऐसे में डॉ. शालिनी सिंह सालुंके बता रही हैं कि वो कौन सी गलतियां हैं जो डायबिटीज के मरीज अक्सर कर देते हैं.

Diabetes

डायबिटीज के मरीज अक्सर कौन सी गलतियां करते हैं.

World Diabetes Day 2025: हर साल 14 नवंबर के दिन विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मकसद डायबिटीज को लेकर लोगों को जागरूक करना है, इससे बचाव के बारे में समझाना है और डायबिटीज के इलाज के लिए लोगों को सामने आने के लिए प्रोत्साहित करना है. इंटरनेशनल फेडरेशन डायबिटीज एटलास (2025) के अनुसार 11.1% लोग या हर 9 में से 1 वयस्क व्यक्ति, जिसकी उम्र 20 से 79 साल है, डायबिटीज के साथ जी रहा है. ऐसे में डायबिटीज को किस तरह मैनेज किया जा सकता है यह समझना जरूरी है. डॉ. शालिनी सिंह सालुंके ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि ऐसी कौन सी गलतियां हैं जो डायबिटीज के मरीज (Diabetes Patients) अक्सर करते हैं. आप भी जानिए डायबिटीज से जुड़ी इन मिस्टेक्स के बारे में.

विज्ञापन

डायबिटीज के मरीज करते हैं ये गलतियां

डॉ. शालिनी सिंह सालुंके का कहना है कि ऐसी कुछ गलतियां हैं जो जाने-अनजाने डायबिटीज के मरीज कर देते हैं. इन गलतियों के कारण ब्लड शुगर कंट्रोल (Blood Sugar Control) करना मुश्किल हो जाता है और तबीयत बिगड़ जाती है.

विज्ञापन

केवल मिठाई को दोष देना – डॉक्टर ने बताया कि डायबिटीज के मरीज अक्सर ही सिर्फ मिठाइयों को ही दोष देते हैं. लेकिन, सिर्फ मीठा खाने से ही डायबिटीज नहीं होती बल्कि इसकी वजह है खानपान में जरूरत से ज्यादा कार्बोहाइड्रेट होना.

भोजन छोड़ना या गलत उपवास – दूसरी बड़ी गलती है अक्सर भोजन स्किप करना या फिर गलत तरह से फास्टिंग करना. अगर आप डायबिटीज कंट्रोल कर रहे हैं और उसके लिए खाना नहीं खा रहे हैं तो इसे आपका शरीर स्ट्रेस की तरह लेगा और शरीर में कॉर्टिसोल की मात्रा बढ़ जाएगी.

विज्ञापन

रात्रि शर्करा की अनदेखी – अगर आप रात में देरी से खाना खाते हैं तो यह भी एक बड़ी गलती है. इससे रात के समय ब्लड शुगर लेवल्स फ्लक्चुएट होते हैं यानि कम-ज्यादा होने लगते हैं. यह डैमेजिंग होती है.

फास्टिंग शुगर टेस्ट – सिर्फ फास्टिंग शुगर टेस्ट कर रहे हैं तो गलती कर रहे हैं. आपको सिर्फ फास्टिंग शुगर टेस्ट नहीं करवाना है बल्कि इंसुलिन रेजिस्टेंस का टेस्ट भी करवाना चाहिए.

विज्ञापन

सिर्फ दवा पर निर्भर – अगर शुगर कंट्रोल करने के लिए सिर्फ दवाओं पर निर्भर रहा जा रहा है तो इससे शुगर ठीक नहीं होगी और दिक्कत बनी रहेगी.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ