बढ़े हुए Uric Acid से पाना चाहते हैं छुटकारा? अपनाएं डॉक्टर का ये उपाय मिल जाएगा आराम

Uric Acid Home Remedy: ऐसे बहुत से लोग हैं जो बढ़े हुए यूरिक एसिड से परेशान रहते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं, तो आइए जानते हैं कि आप कैसे सिर्फ एक उपाय से बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम कर सकते हैं. इसके साथ ही इससे कैसे राहत पा सकते हैं.

Natural uric acid remedy

बढ़े यूरिक एसिड को करें नियंत्रित ये नेचुरल ड्रिंक. Image Source Freepik

Health Tips: ऐसे बहुत से लोग हैं जो बढ़े हुए यूरिक एसिड (High Uric Acid) की समस्या से परेशान रहते हैं. यह समस्या अक्सर आर्थराइटिस, जोड़ों में दर्द, सूजन और थकान जैसी परेशानियाँ देती है. बढ़ा हुआ यूरिक एसिड आपके शरीर में यूरिक एसिड क्रिस्टल्स के बनने का कारण बनता है, जो जोड़ों और गुर्दे पर असर डाल सकते हैं. अगर आप भी इन समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो आइए जानते हैं डॉ. नम्रता श्रीवास्तव से एक आसान, प्राकृतिक और घरेलू उपाय के जरिए आप अपने बढ़े हुए यूरिक एसिड को नियंत्रित कर सकते हैं. इस उपाय को अपनाकर न केवल यूरिक एसिड को कम किया जा सकता है, बल्कि इससे जोड़ों के दर्द और सूजन में भी राहत मिलती है.

विज्ञापन

होममेड ड्रिंक | Homemade Drink

इस तरह बनाएं ड्रिंक

डॉ. नम्रता श्रीवास्तव के अनुसार, अगर आप यूरिक एसिड से राहत पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ चीजों की ज़रूरत होगी जैसे कि अदरक, पानी और अजवाइन. इसको बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक पैन लें, उस पैन में 1 गिलास पानी डालें और उसमें 1 चम्मच अजवाइन और कुटी हुई अदरक को डालें और उबालें. जैसे ही यह रेडी हो जाए, आप इसे छान लें. बस, इस तरह से यह ड्रिंक रेडी हो जाएगी.

विज्ञापन

इस तरह करें सेवन

डॉ. नम्रता श्रीवास्तव के अनुसार, आप इस ड्रिंक का रोजाना सेवन करें लेकिन ध्यान रहे कि इसे आपको दो हिस्सों में पीना है जैसे कि आधा गिलास शाम को, तो आधा गिलास रात को. अगर आप इस उपाय को कुछ दिन तक अपनाएंगे, तो इससे आपको काफी‑ज्यादा फायदा हो सकता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ