दिवाली के बाद प्रदूषण और बढ़ जाएगा. इससे न सिर्फ पर्यावरण इफेक्ट होगा, बल्कि हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ेगा. वैसे भी सर्दियां आते ही लोगों को कई तरह की परेशानियां का सामना करना पड़ता है. कई बार प्रदूषण का असर शरीर पर इतना धीरे-धीरे होता है कि हमें शुरुआत में इसका अंदाजा भी नहीं लग पाता. सुबह सोकर उठने के बाद गले में खराश, सिर दर्द, आंखों में जलन या लगातार खांसी जैसी परेशानियां होने लगती हैं. लोग अक्सर इन्हें मौसम में बदलाव यानी सर्दी-जुकाम समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह उठते ही दिखाई देने वाले कुछ लक्षण खराब एयर क्वालिटी और बढ़ते प्रदूषण का संकेत भी हो सकते हैं? भारत के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की हेल्थ एडवाइजरी के मुताबिक, प्रदूषित हवा आंखों, नाक और गले में जलन, खांसी, सांस लेने में परेशानी, सिरदर्द और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं 5 लक्षणों के बारे में, जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है.
सुबह उठते ही होने लगे लगातार खांसी
अगर आप सुबह सोकर उठते हैं और आपको बार-बार खांसी आने लगती है तो इसे नजरअंदाज न करें. खासकर अगर गले में बलगम जमा होने जैसा महसूस हो या खांसी लंबे समय तक बनी रहे तो यह खराब हवा का असर हो सकता है.
दरअसल, प्रदूषित हवा में मौजूद PM2.5 और PM10 जैसे सूक्ष्म कण सांस के जरिए शरीर के अंदर जाते हैं. ये सांस की नलियों में जलन पैदा कर सकते हैं. इसकी वजह से खांसी, बलगम और सांस लेने में परेशानी हो सकती है. अगर आपको सुबह उठते ही लगातार खांसी आती है और बाहर निकलने के बाद यह परेशानी बढ़ जाती है तो अपनी एयर क्वालिटी और सेहत पर ध्यान दें.
गले में खराश और सूखापन महसूस होना
सुबह उठते ही गले में दर्द, खराश या सूखापन महसूस होना भी प्रदूषण के असर का एक संकेत हो सकता है. कई लोगों को ऐसा लगता है कि रात में सोते समय उनका गला सूख गया है या उन्हें सर्दी-जुकाम होने वाला है. हालांकि, इसके पीछे खराब एयर क्वालिटी भी एक वजह हो सकती है. प्रदूषित हवा में मौजूद धूल, धुआं और दूसरे हानिकारक कण गले की अंदरूनी परत में जलन पैदा कर सकते हैं.
इस कारण गले में खुजली, बार-बार गला साफ करने की जरूरत और निगलने में असहजता महसूस हो सकती है. अगर आपके साथ भी ऐसा बार-बार हो रहा है तो इसे केवल मौसम का असर समझकर नजरअंदाज न करें.
आंखों में जलन और पानी आना
क्या सुबह उठते ही आपकी आंखें लाल दिखाई देती हैं? क्या आंखों में जलन, खुजली या बार-बार पानी आने की समस्या होती है? अगर हां, तो इसकी एक वजह प्रदूषित हवा भी हो सकती है. दरअसल, हवा में मौजूद धूल और प्रदूषण के कण आंखों में आने पर जलन और इरिटेशन पैदा कर सकते हैं.
इसके कारण आंखें लाल हो सकती हैं और उनमें पानी आने लगता है. कुछ लोगों को आंखों में भारीपन और चुभन भी महसूस होती है. अगर एयर क्वालिटी खराब है और आपको लगातार ये परेशानियां हो रही हैं, तो आंखों को बार-बार रगड़ने से बचें.
सुबह उठते ही सिरदर्द और थकान होना
अगर पूरी रात सोने के बाद भी सुबह आपका सिर भारी रहता है या बिना किसी खास वजह के थकान महसूस होती है तो इस पर ध्यान देना जरूरी है. प्रदूषण की वजह से कुछ लोगों को सिरदर्द, चक्कर और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं. खासकर खराब एयर क्वालिटी के दौरान लंबे समय तक खराब हवा में रहने से ये लक्षण अधिक महसूस हो सकते हैं.
हालांकि, सिरदर्द और थकान के पीछे नींद की कमी, डिहाइड्रेशन और दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं. इसलिए सिर्फ इन लक्षणों के आधार पर यह मान लेना सही नहीं है कि आपको प्रदूषण का असर हो रहा है.
नाक बंद होना और लगातार छींक आना
सुबह उठते ही नाक बंद होना, छींक आना या नाक से पानी बहना भी खराब एयर क्वालिटी से जुड़ी परेशानी हो सकती है. दरअसल, प्रदूषित हवा में मौजूद धूल और छोटे कण नाक की अंदरूनी लेयर को इफेक्ट कर सकते हैं. इससे नाक में जलन, सूजन और बलगम बनने जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
कुछ लोगों को सुबह उठते ही लगातार छींक आने लगती है, जबकि कुछ को नाक बंद होने की वजह सांस लेने में परेशानी महसूस होती है. अगर एयर क्वालिटी खराब होने के दौरान ये लक्षण बढ़ रहे हैं तो प्रदूषण से बचाव के उपाय अपनाना जरूरी है.
प्रदूषण से बचने के लिए क्या करें?
अगर आपके आसपास एयर क्वालिटी खराब है तो कुछ सावधानियां अपनाकर प्रदूषण का असर कम किया जा सकता है.
- घर से बाहर निकलने से पहले अपने इलाके का एयर क्वालिटी इंडेक्स जरूर चेक करें.
- बाहर निकलते समय अच्छी फिटिंग वाला N95 मास्क पहनें, ताकि प्रदूषण का असर कम किया जा सके.
- प्रदूषण का लेवल ज्यादा होने पर खुले में मॉर्निंग वॉक और एक्सरसाइज करने से बचें.
- जब बाहर प्रदूषण का स्तर ज्यादा हो, तब घर की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें.
- कोशिश करें कि घर में HEPA एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें और धूल जमा न होने दें.
- घर के अंदर बीड़ी, सिगरेट या लकड़ी जलाने से बचें, क्योंकि इससे इनडोर एयर क्वालिटी भी खराब होती है.
इसे भी पढ़ें- दिवाली के बाद गैस और एसिडिटी से हो जाते हैं परेशान? राहत पाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर पटाखे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, AIIMS प्रोफेसर की सलाह
1 hr agoत्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
16 hrs agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
17 hrs agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
20 hrs agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
21 hrs agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
22 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
1 day agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
1 day agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines