Sharir Par Dikhne Wale Badlav: स्किन हमारे शरीर का सबसे बड़ा हिस्सा है तभी यह हमारी सेहत से जुड़े अहम संकेत भी देता है. कई लोग स्किन पर दिखाई देने वाले छोटे-छोटे निशानों, धब्बों या रंग में बदलाव को नॉर्मल समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. हालांकि,कई बार ये निशान किसी पोषण की कमी, एलर्जी, इंफेक्शन या गंभीर बीमारी का शुरुआती संकेत भी हो सकते हैं इसलिए इन्हें हल्के में लेना सही नहीं है. इसको लेकर डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके कह कहना है कि अगर आपको शरीर में जरा भी बदलाव नजर आए तो इसे बिल्कुल भी हल्के में न लें, क्योंकि कई बार यह कैंसर का भी संकेत हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- क्या देर रात आपको भी लगती है बार-बार भूख? जानिए यह किसी बीमारी का संकेत तो नहीं
किन तरह के निशानों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए? | Sharir Par Dikhne Wale Badlav
तिल होना या आकार बदलना
अगर कोई तिल अचानक बड़ा होने लगे या उसका रंग बदल जाए तो इसे अनदेखा न करें. तिल का किनारे से अनियमित होना या खून का रुक जाना खतरनाक हो सकती है. कई एक्सपर्ट इसे कैंसर जैसी बीमारी का संकेत बनाने हैं.
लाल या बैंगनी धब्बे होना
स्किन पर बिना चोट के लाल या बैंगनी रंग के छोटे-छोटे धब्बे दिखाई दें तो यह प्लेटलेट्स की कमी, खून बहने जैसी समस्या या किसी इंफेक्शन का संकेत हो सकता है. इसे मेडिकल भाषा में चेरी एंजियोमा कहा जाता है. इसलिए आप इन चीजों को नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से बात करें.
अकैंथोसिस नाइग्रिकन्स
अकैंथोसिस नाइग्रिकन्स का मतलब है कि गर्दन, बगल या शरीर के हिस्सों में काले, मोटे और मखमली पैच दिखाई देना कभी-कभी ऐसा इंसुलिन रेजिस्टेंस या टाइप-2 डायबिटीज के बढ़ने की वजह से हो सकता है. अगर आपको जरा भी शक है तो तुरंत डॉक्टर से बात करें.
पीले रंग की स्किन होना
अगर स्किन और आंखों का सफेद हिस्सा पीला पड़ने लगे तो यह पीलिया या जॉन्डिस का संकेत हो सकता है. लिवर से जुड़ी समस्या बढ़ने की वजह से ऐसा होता है, लेकिन आपकी आंखों के पास चर्बी की मोटी लेयर है तो इसे बिल्कुल नजरअंदाज न करें.
लंबे समय तक न भरने वाले घाव
- अगर कोई घाव या निशान कई हफ्तों तक ठीक नहीं हो रहा है तो इसे नॉर्मल न मानें. यह डायबिटीज, इंफेक्शन या दूसरी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है.
- स्किन को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?
- अगर आप चाहते हैं स्किन हेल्दी रहे तो सही मात्रा में सनस्क्रीन लगाएं. यह आपको टैनिंग और स्किन कैंसर से बचाने का काम करेगी. स्किन ग्लो करे या इसकी गंदगी बाहर निकले तो भरपूर मात्रा में पानी पिएं. इससे बॉडी अंदर से हाइट्रेड रहेगी.
- स्किन को साफ रखें और मॉइस्चराइजर को भी इस्तेमाल करें. इससे स्किन का डैड सेल्स सही तरीके से काम करेगा.
इसे भी पढ़ें- नाक कुरेदने की आदत बढ़ा सकती है ब्रेन इंफेक्शन का खतरा, ENT स्पेशलिस्ट ने चेताया
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
2 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
5 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
7 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
7 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
7 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
9 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
10 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines