क्या देर रात आपको भी लगती है बार-बार भूख? जानिए यह किसी बीमारी का संकेत तो नहीं
कई लोगों की शिकायत रहती है कि देर रात सोते वक्त उन्हें अचानक जोर की भूख लगने लगती है, जिससे न सिर्फ नींद प्रभावित होती है, बल्कि यह आदत बनती चली जाती है. आइए जानते हैं आखिर ऐसा होता क्यों है क्या है इसके पीछे असली कारण.
Written By: Azhar Naim|Updated: Jul 31, 2026 08:51
Edited By : Azhar Naim|Updated: Jul 31, 2026 08:51
Share :
रात में क्यों लगती है तेज भूख? (Image: Pexels)
---विज्ञापन---
अक्सर लोगों की समस्या होती है कि उन्हें देर रात कभी-कभार सामान्य से अलग भूख लगने लगती है, जो इतनी बढ़ जाती है कि जब तक वह कुछ खा नहीं लेते. इस स्थिति के वक्त गहरी नींद भी खुल जाती है, लेकिन इसे मामूली समझकर नजरअंदाज करना सही नहीं होगा. अक्सर लोग शरीर में होने वाले बदलावों को आम समझकर या अपने हिसाब से कोई कारण मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, जिस कारण यह स्थिति बढ़ने लगती है, इसलिए जरूरी है कि वक्त रहते इसके पीछे का असल कारण जान लिया जाए, ताकि स्थिति को जल्द से जल्द ठीक की जा सके और नींद को प्रभावित होने से बचाव की जा सके.
कई एक्सपर्ट्स मानते हैं कि, इस आदत के पीछे नाइट ईटिंग सिंड्रोम (Night Eating Syndrome) नामक समस्या से जुड़ी हो सकती है. यह एक तरह का खाने से जुड़ा डिसऑर्डर है, जिसमें व्यक्ति रात के समय बार-बार खाने के लिए जाग सकता है. इस स्थिति के दौरान अक्सर मीठी चीजें, चॉकलेट, बिस्किट, चिप्स, फास्ट फूड खाने का मन करने लगता है. इस डिसऑर्डर के कारण लोग रात के समय ज्यादा खा लेते हैं, जिसका असर सुबह के नाश्ते पर पड़ता है, और अक्सर लोग उसे मिस कर देते हैं. यानी यह जान लीजिए कि इस समस्या से न सिर्फ सुबह का नाश्ता छूट जाता है, बल्कि रात की नींद भी खराब हो जाती है, जिस कारण शरीर को जरूरत के अनुसार नींद नहीं मिल पाती है. इस तरह की समस्या के कारण भविष्य में कई मुश्किलें देखने को मिल सकती है, जिमें थकान, सिरदर्द आदि.
भूख लगने के पीछे हो सकता है जेनेटिक कारण
नाइट ईटिंग सिंड्रोम होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. कुछ लोगों में इसका संबंध परिवार के इतिहास यानी जेनेटिक कारणों से भी देखा जाता है. वहीं मानसिक तनाव, चिंता भी इस समस्या को बढ़ा सकती है. कई बार दिनभर पर्याप्त खाना न खाने या लंबे समय तक भूखे रहने से भी रात में ज्यादा खाने की इच्छा हो सकती है. इसके अलावा तनाव की स्थिति में शरीर में होने वाले बदलाव खाने की आदतों को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे व्यक्ति जरूरत से ज्यादा खाने का मन करने लगता है.
---विज्ञापन---
कैसे ठीक होगी यह समस्या?
अब सवाल उठता है कि आखिर हम इस समस्या से कैसे राहत पा सकते हैं? सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि आपको यह सिंड्रोम है या नहीं, अगर रोज रात को ज्यादा भूख लगती है, सोने का बाद भी भूख के कारण नींद खुल जाती है और कुछ खाने का बहुत जोर का मन करने लगता है, तो यह नाइट ईटिंग सिंड्रोम हो सकता है, हालांकि, इसकी जांच भी जरूरी है. इस समस्या से राहत पाने के लिए डॉक्टर आपको कॉग्निटिव बिहेवियरल थेरेपी से मदद दे सकते हैं, यह एक तरह की बातचीत वाली थेरेपी है जो आपको कुछ खास व्यवहारों को समझने और बेहतर आदतें अपनाने में मदद कर सकती है. कुछ मामलों में डॉक्टर दवाओं या तनाव कम करने वाली सलाह भी दे सकते हैं. हालांकि, सही लाइफस्टाइल, सही खानपान, तनाव कम करना आदि से इस समस्या पर कंट्रोल हासिल किया जा सकता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.