आपकी स्किन पर नजर आ रहे हैं निशान? MBBS डॉक्टर ने बताया नॉर्मल समझने की न करें गलती

These Marks on Skin: स्किन पर थोड़ा सा भी बदलाव खतरनाक हो सकता है. कई बार ये शरीर के अंदर चल रही किसी हेल्दी समस्या का संकेत हो सकते हैं. इसलिए अगर आपकी स्किन पर कोई नया निशान दिखाई दे तो उसे नजरअंदाज न करें. 

These Marks on Skin

किन तरह के निशानों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए? Image Credit- News24

Sharir Par Dikhne Wale Badlav: स्किन हमारे शरीर का सबसे बड़ा हिस्सा है तभी यह हमारी सेहत से जुड़े अहम संकेत भी देता है. कई लोग स्किन पर दिखाई देने वाले छोटे-छोटे निशानों, धब्बों या रंग में बदलाव को नॉर्मल समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. हालांकि,कई बार ये निशान किसी पोषण की कमी, एलर्जी, इंफेक्शन  या गंभीर बीमारी का शुरुआती संकेत भी हो सकते हैं इसलिए इन्हें हल्के में लेना सही नहीं है. इसको लेकर डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके कह कहना है कि अगर आपको शरीर में जरा भी बदलाव नजर आए तो इसे बिल्कुल भी हल्के में न लें, क्योंकि कई बार यह कैंसर का भी संकेत हो सकता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

किन तरह के निशानों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए? | Sharir Par Dikhne Wale Badlav 

तिल होना या आकार बदलना 

अगर कोई तिल अचानक बड़ा होने लगे या उसका रंग बदल जाए तो इसे अनदेखा न करें. तिल का किनारे से अनियमित होना या खून का रुक जाना खतरनाक हो सकती है. कई एक्सपर्ट इसे कैंसर जैसी बीमारी का संकेत बनाने हैं. 

लाल या बैंगनी धब्बे होना 

स्किन पर बिना चोट के लाल या बैंगनी रंग के छोटे-छोटे धब्बे दिखाई दें तो यह प्लेटलेट्स की कमी, खून बहने जैसी समस्या या किसी इंफेक्शन का संकेत हो सकता है. इसे मेडिकल भाषा में चेरी एंजियोमा कहा जाता है. इसलिए आप इन चीजों को नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से बात करें. 

विज्ञापन

अकैंथोसिस नाइग्रिकन्स 

अकैंथोसिस नाइग्रिकन्स का मतलब है कि गर्दन, बगल या शरीर के हिस्सों में काले, मोटे और मखमली पैच दिखाई देना कभी-कभी ऐसा इंसुलिन रेजिस्टेंस या टाइप-2 डायबिटीज के बढ़ने की वजह से हो सकता है. अगर आपको जरा भी शक है तो तुरंत डॉक्टर से बात करें. 

पीले रंग की स्किन होना 

अगर स्किन और आंखों का सफेद हिस्सा पीला पड़ने लगे तो यह पीलिया या जॉन्डिस का संकेत हो सकता है. लिवर से जुड़ी समस्या बढ़ने की वजह से ऐसा होता है, लेकिन आपकी आंखों के पास चर्बी की मोटी लेयर है तो इसे बिल्कुल नजरअंदाज न करें. 

विज्ञापन

लंबे समय तक न भरने वाले घाव

  • अगर कोई घाव या निशान कई हफ्तों तक ठीक नहीं हो रहा है तो इसे नॉर्मल न मानें. यह डायबिटीज, इंफेक्शन  या दूसरी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है. 
  • स्किन को हेल्दी रखने के लिए क्या करें? 
  • अगर आप चाहते हैं स्किन हेल्दी रहे तो सही मात्रा में सनस्क्रीन लगाएं. यह आपको टैनिंग और स्किन कैंसर से बचाने का काम करेगी.  स्किन ग्लो करे या इसकी गंदगी बाहर निकले तो भरपूर मात्रा में पानी पिएं. इससे बॉडी अंदर से हाइट्रेड रहेगी.  
  • स्किन को साफ रखें और मॉइस्चराइजर को भी इस्तेमाल करें. इससे स्किन का डैड सेल्स सही तरीके से काम करेगा.

इसे भी पढ़ें- नाक कुरेदने की आदत बढ़ा सकती है ब्रेन इंफेक्शन का खतरा, ENT स्पेशलिस्ट ने चेताया

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ