Gut Health: हमारी कई आदतें इतनी नॉर्मल होती हैं कि हम उन्हें सेहत के लिए नुकसानदायक मानते ही नहीं हैं. खाना खाते समय मोबाइल चलाना हो या भूख न लगने पर बार-बार कुछ न कुछ खाते रहना आदि. अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ नेचुरोपैथिक फिजिशियन की रिसर्च के मुताबिक, ये छोटी-छोटी आदतें ऐसी हैं कि धीरे-धीरे हमारी सेहत और डाइजेशन को इफेक्ट कर सकती है. इसको लेकर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी का कहना है कि इसी तरह पानी पीने में लापरवाही करना या टॉयलेट जाने की इच्छा को बार-बार नजरअंदाज करना भी सही नहीं है. आइए जानते हैं ऐसी कौन-सी आदतें हैं, जिन्हें आज से ही बदलने की कोशिश करनी चाहिए. अगर वक्त पर ध्यान न दिया जाए तो परेशानी पैदा हो सकती है.
इसे भी पढ़ें- नमक तो रोज खाते हैं, लेकिन आयोडीन युक्त नमक शरीर के लिए क्यों जरूरी है?
खाना खाते समय मोबाइल चलाना
अगर आप खाना खाते समय लगातार मोबाइल पर स्क्रॉल करते रहते हैं तो यह आदत आपके खाने के तरीके को प्रभावित कर सकती है. स्क्रीन पर ध्यान होने के वजह आप इस बात पर कम ध्यान देते हैं कि कितना खा चुके हैं और पेट भरने का संकेत कब मिल रहा है. इससे जरूरत से ज्यादा खाने की इच्छा बढ़ सकती है. खाने के दौरान टीवी, मोबाइल या दूसरी स्क्रीन से दूरी बनाकर धीरे-धीरे और ध्यान लगाकर खाना बेहतर आदत मानी जाती है.
बिना किसी रूटीन के खाना छोड़ना
कई लोग वजन कम करने की वजह से कभी नाश्ता तो कभी लंच छोड़ देते हैं. कभी-कभार किसी वजह से खाना मिस हो जाना अलग बात है, लेकिन लगातार बिना रूटीन के खाना आपकी डाइट को असंतुलित कर सकता है. खाना छोड़ने के बाद बहुत ज्यादा भूख लगने पर अगली बार जरूरत से ज्यादा खाने का खतरा बढ़ जाता है. हालांकि, कोई भी खाना छोड़ना हल नहीं हो सकता है.
हर मील के बाद मीठा खाना
खाना खत्म होते ही मिठाई, चॉकलेट या कोई मीठी चीज खाने की आदत भी आपकी कुल शुगर और कैलोरी की मात्रा बढ़ सकती है. अगर यह आदत रोजाना की है तो लंबे समय में यह वजन बढ़ने और ज्यादा शुगर लेने की समस्या से जुड़ सकती है. हर खाना के बाद मीठा खाना जरूरी नहीं है. मीठा खाने की इच्छा हो तो फल जैसी चीजें खा लेना चाहिए.
रात में ज्यादा पानी पीना
कुछ लोग पूरे दिन पानी पीना भूल जाते हैं और शाम या रात में एक साथ बहुत ज्यादा पानी पीते हैं. शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पूरे दिन पानी पीना जरूरी है. एक साथ बहुत ज्यादा पानी पीने के बजाय अपनी प्यास, मौसम और शरीर की जरूरत के अनुसार दिनभर पानी लेते रहें. सोने से ठीक पहले बहुत ज्यादा पानी पीने से रात में बार-बार पेशाब के लिए उठना पड़ सकता है.
मील के बीच लगातार स्नैकिंग करना
भूख न होने के बावजूद बार-बार कुछ न कुछ खाते रहना भी एक ऐसी आदत है, जिस पर ध्यान देने की जरूरत है. लगातार स्नैकिंग से दिनभर में ली जाने वाली कुल कैलोरी बढ़ सकती है, खासकर जब स्नैक्स में चिप्स, बिस्किट, नमकीन या मीठी चीजें शामिल हों. अगर भूख लगती है तो फल, बिना नमक वाले नट्स, दही या हेल्दी चीजें ली जा सकती हैं. वहीं, सिर्फ बोरियत, स्ट्रेस या आदत की वजह से खाने से बचने की कोशिश करें.
टॉयलेट जाने की इच्छा को बार-बार नजरअंदाज करना
कई बार आलस की वजह से पेशाब या मल त्याग की इच्छा को बार-बार रोकना सही नहीं है. शरीर जब टॉयलेट जाने का संकेत देता है तो उसे लगातार नजरअंदाज करने के बजाय समय पर वॉशरूम जाना बेहतर है. खासकर मल त्याग की इच्छा को लगातार रोकने से कब्ज जैसी समस्या बढ़ सकती है और पेशाब में जलन पैदा हो सकती है.
इसे भी पढ़ें- लिवर ने काम करना बंद किया तो क्या होगा? जानें Liver Failure के प्रकार और इस समस्या के कारण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
सिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
18 hrs agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
20 hrs agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
22 hrs agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
23 hrs ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 day agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
1 day agoक्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
1 day agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
1 day agoप्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
1 day agoन दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- Dr Saurabh Sethi md, AANP Research
First published on:
Know More: Editorial Guidelines