माइग्रेन के दर्द में क्या खाना चाहिए? जान लीजिए 5 फूड्स जो दर्द में आराम दिलाने का काम करेंगे

Migraine Pain: माइग्रेन का दर्द सिर्फ दवाओं से नहीं बल्कि नेचुरल चीजों से भी ठीक किया जा सकता है. अगर आप अपनी डाइट पर ध्यान देंगे तो काफी हद तक दर्द से आराम मिल सकता है. साथ ही, अपने ट्रिगर फूड्स की पहचान करनी होगी. 

Migraine Pain

माइग्रेन में किन चीजों से बचना चाहिए? Image Credit- News24

Migraine Pain Relief: माइग्रेन एक ऐसी बीमारी है जिसमें सिरदर्द नॉर्मल नहीं होता, बल्कि जान निकाल देता है. यह एक न्यूरोलॉजिकल समस्या है, जिसमें तेज दर्द होने के साथ-साथ मन अजीब हो जाता है. हालांकि, माइग्रेन का इलाज मेडिकल साइंस में मौजूद है, लेकिन दर्द को कंट्रोल करने के लिए अपने खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है. खानपान हेल्थ को सुधारने के लिए बहुत ही अहम माना जाता है और सही चीज इसके लक्षणों को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है. कुछ चीजें हैं जो शरीर को जरूरी पोषक तत्व देकर माइग्रेन के ट्रिगर को कम कर सकती हैं. आइए जानते हैं ऐसे 5 फूड्स के बारे में, जिन्हें माइग्रेन के दौरान शामिल करना फायदेमंद हो सकता है. केला- केला मैग्नीशियम और पोटैशियम का अच्छा स्रोत है. मैग्नीशियम की कमी को कुछ लोगों में माइग्रेन के बढ़े हुए जोखिम से जोड़ा गया है. इसके अलावा, केला आसानी से पच जाता है और शरीर को एनर्जी देता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

माइग्रेन के दर्द में क्या खाना चाहिए? | Migraine Mein Kya Khaye

पालक और हरी पत्तेदार सब्जियां- पालक, मेथी और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियां मैग्नीशियम, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं. ये पोषक तत्व नसों और मांसपेशियों को मजबूत करने का काम करता है और शरीर में सूजन को कम करने में भी मददगार है.
बादाम और अखरोट- बादाम और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स में मैग्नीशियम, हेल्दी फैट्स और विटामिन ई पाए जाते हैं. आप इन दोनों को रोज खा सकते हैं, ताकि माइग्रेन के दर्द को कम किया जा सके.
अदरक- अदरक में नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं. कई रिसर्च में बताया गया है कि अदरक मतली और उल्टी जैसे माइग्रेन से जुड़े लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है.

माइग्रेन में किन चीजों से बचना चाहिए?

  • आपको बहुत ज्यादा कैफीन नहीं लेना है और न ही बंद करना है. इससे आपकी हेल्थ को इफेक्ट कर सकता है.
  • इस दौरान आपको शराब नहीं पीना है, क्योंकि शराब हेल्थ को नुकसान पहुंचाने का काम करती है.
  • प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड खाने से दर्द बढ़ सकता है, क्योंकि इसमें मौजूद केमिकल दर्द को बढ़ाने का काम करते हैं.

ये आदतें भी आएंगी काम

  • आपको पूरे दिन पानी पीना है और वक्त पर लंच या डिनर करना है.
  • रोजाना 8 घंटे की अच्छी नींद लें और खुद को स्ट्रेस से दूर रखें.
  • दर्द से राहत पाने के लिए योग, मेडिटेशन या गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज करें.
  • अगर माइग्रेन बार-बार हो रहा है या दर्द बहुत तेज है तो न्यूरोलॉजिस्ट से बात करें. 

इसे भी पढ़ें- 30 दिन तक रोटी नहीं खाएंगे तो शरीर में क्या होगा? जानिए चौंकाने वाले बदलाव

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ