Thand Se Kaise Bache: सर्दियों के मौसम में बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें जरूरत से ज्यादा ठंड लगती है. ठंड लगने की वजह इम्यूनिटी की कमी या शरीर के अंदर गर्माहट की कमी हो सकता है. ऐसे में चाहे कितनी ही लेयर पहन ली जाए लोग अक्सर कंपकंपाते हुए दिख जाते हैं. ऐसे में योगगुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) बता रहे हैं कि ऐसा कौन सा तेल है जिसे रोज सुबह पी लिया जाए तो ठंड आपको छू भी नहीं पाएगी. यह तेल शरीर को गर्माहट और ऊर्जा देता है जिससे बाहर चाहे जितनी भी ठंड हो आपको एक से ज्यादा स्वेटर नहीं पहनना पड़ेगा. यहां जानिए बाबा रामदेव के बताए कमाल के नुस्खे.
इस तेल को पीने पर नहीं लगेगी ठंड
बाबा रामदेव कहते हैं कि रिफाइंड के तेल के बजाय खानपान में तिल के तेल (Sesame Seeds) का इस्तेमाल करें. तिल का तेल खाना बनाने में तो इस्तेमाल किया ही जा सकता है, साथ ही रोज पिया जा सकता है.
कैसें पिएं तिल का तेल – रोज सुबह एक चम्मच तिल का तेल पिएं और इसके बाद एक गिलास गर्म पानी पी लें. पूरे शरीर में ऊर्जा दौड़ जाएगी. तिल के तेल के अलावा, बादाम रोगन या घी (Ghee) भी पिया जा सकता है. बाबा रामदेव कहते हैं कि इससे 100 साल तक शरीर निरोगी रहता है.
यह भी पढ़ें – बढ़े हुए प्रोस्टेट को सिकोड़ने का सबसे तेज तरीका क्या है? एक्सपर्ट ने बताया क्या खाने पर Enlarged Prostate ठीक हो जाएगा
इस तरह तैयार करें ठंड के लिए टॉनिक
बाबा रामदेव बताता हैं कि एक गिलास गर्म दूध में थोड़ा अदरक, हल्दी, केसर और शिलाजीत डाल लें. इसके साथ ही दूध में शिलाजीत सत डाला जा सकता है. ऊपर से इसमें शहद डाल दीजिए. इस गर्म दूध को पीने पर आपको शरीर को गर्म रखने के लिए चाय या कॉफी पीने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इस दूध को पीने पर आपके शरीर में भरपूर ऊर्जा आएगी और गर्माहट बनी रहेगी. स्वाद बढ़ाने के लिए आपक इस दूध में दालचीनी का पाउडर भी डाल सकते हैं. बाबा रामदेव कहते हैं कि यह दूध सर्दियों का सुपरटॉनिक होता है.
पानी में केसर डालकर पी सकते हैं
गर्म पानी में केसर डालकर पीने पर भी शरीर को फायदा मिलता है. इस पानी में एक चुटकी बराबर अदरक, एक चुटकी हल्दी और एक चुटकीभर दालचीनी का पाउडर डाल दें. इस तैयार मिश्रण में आप एक बूंद शिलाजीत और थोड़ा सा शहद डाल सकते हैं. इस ड्रिंक को पीने पर स्वाद तो मिलेगा ही सेहत भी बनी रहेगी. सर्दियों के मौसम में इस पानी को पीने पर ठंड नहीं लगती है.
शिलाजीत है बेहद फायदेमंद
बाबा रामदेव कहते हैं कि शरीर को सर्दियों में गर्म रखने के लिए शिलाजीत का सेवन किया जा सकता है. शिलाजीत का पाउडर, लिक्विड या टैबलेट आप जैसा चाहे वैसे सेवन कर सकते हैं. शिलाजीत (Shilajit) शरीर के अंदर गर्माहट लाता है.
एलोवेरा लगाएं और पिएं
सर्दियों में आप एलोवेरा पी सकते हैं और साथ ही एलोवेरा जैल को शरीर पर लगा सकते हैं. ना सिर्फ इससे शरीर को चुस्ती और गर्मी मिलती है. इसके अलावा जिन लोगों की त्वचा खुरदरी है वे एलोवेरा जैल में घी या फिर बादाम रोगन मिलाकर हथेली पर डालकर अच्छे से मलने के बाद त्वचा पर लगा सकते हैं. इससे त्वचा का खुरदुरापन ठीक हो जाता है.
यह भी पढ़ें- बिना दवा के बीपी कैसे कम करें? बाबा रामदेव ने बताया किस तरह High Blood Pressure परमानेंटली हो जाएगा ठीक
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
31 mins agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 hr agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
3 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
4 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
8 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
23 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines