बिना दवा के बीपी कैसे कम करें? बाबा रामदेव ने बताया किस तरह High Blood Pressure परमानेंटली हो जाएगा ठीक

High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल ना किया जाए तो इससे कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं और हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में योगगुरु बाबा रामदेव से जानिए किस तरह हाई ब्लड प्रेशर कम हो सकता है. बाबा रामदेव हाई बीपी कम करने के लिए एक नहीं बल्कि कई तरीके बता रहे हैं.

HIGH BP

बीपी हाई होने पर कौन सा पॉइंट दबाएं?

Blood Pressure Kaise Kam Kare: हाइपरटेंशन (Hypertension) यानी हाई ब्लड प्रेशर एक ऐसी समस्या है जिसमें रक्त वाहिनियों में रक्त तेजी से दौड़ने लगता है. 130/80 mmHg ब्लड प्रेशर को हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) कहा जाता है. अगर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल ना किया जाए तो इससे रक्त वाहिनियां डैमेज होने लगती हैं, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है, साथ ही व्यक्ति की किडनी फेल हो सकती है. ऐसे में ब्लड प्रेशर की समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो योगगुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) के बताए तरीके आजमाकर देख सकते हैं. बाबा रामदेव ने बताया है कि किस तरह बिना दवा खाए ब्लड प्रेशर को परमानेंटली कम किया जा सकता है.

विज्ञापन

बिना दवा के बीपी कैसे कम करें | How To Reduce High Blood Pressure

बााबा रामदेव ने बताया कि जैसे-जैसे तनाव बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे व्यक्ति स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का शिकार होने लगा है. खराब और तनावयुक्त जीवनशैली के कारण, शारीरिक श्रम के अभाव में और अनहेल्दी खानपान से हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत हो जाती है. ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए योगासन, हेल्दी डाइट और ब्लड प्रेशर कम करने वाली ट्रिक्स को आजमाया जा सकता है.

विज्ञापन

ब्लड प्रेशर कम करेंगे ये योगासन

विज्ञापन

हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए बाबा रामदेव भस्त्रिका, कपालभाति, बाह्य प्राणायाम, उज्जाई, अनुलोम-विलोम प्राणायाम, भ्रामरी, उद्गीत और प्रणव का ध्यान करने की सलाह देते हैं. बाबा रामदेव का कहना है कि ये 8 प्राणायाम (Pranayam) सेहत के लिए अच्छे हैं और उच्च रक्तचाप के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित होते हैं. इस बात का ध्यान रखें कि आप ये सभी प्राणायम धीमी गति से करें.

बाबा रामदेव कहते हैं कि कपालभाति को खासतौर से धीमी गति से करें. इसे तेज कि से करने पर ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. अगर रोजाना ये सभी प्राणायाम किए जाएं तो बिना दवाओं के हाई ब्लड प्रेशर ठीक हो सकता है और आपको उम्रभर कभी भी हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत नहीं होती है.

विज्ञापन

ब्लड प्रेशर कम करने के लिए क्या खाएं

ब्लड प्रेशर ज्यादा हो तो अच्छे खानपान से भी इसे कम करने की कोशिश की जा सकती है. आप अपनी डाइट में लौकी का जूस (Lauki Juice) शामिल कर सकते हैं. बाबा रामदेव की सलाह है कि कड़वी लौकी का जूस ना पिएं. आप इसमें आंवला और तुलसी-पुदीने या नींबू का रस भी मिला सकते हैं.

विज्ञापन

बाबा रामदेव कहते हैं कि कड़वी लौकी का जूस ना पिएं क्योंकि इससे उल्टी और खूनी दस्त जैसी भयंकर दिक्कतें हो सकती हैं. सादी और मीठी लौकी का जूस आपको हाइपरटेंशन से बचाता है, दिल की दिक्कतों को दूर रखता है, कॉलेस्ट्रोल को घटाता है और मोटापा कम करने में भी असरदार होता है. लौकी के जूस से पेट साफ रहता है और इससे स्किन भी चमकदार नजर आती है सो अलग.

लौकी का जूस कितना पिएं – बाबा रामदेव की सलाह है कि हाई ब्लड प्रेशर कम करने के लिए लौकी का जूस रोजाना 200 से 250 ग्राम सुबह-शाम पिया जा सकता है. जिन लोगों को जोड़ों का दर्द हो या फिर सर्दी लग गई हो वे लौकी का सूप बनाकर पी सकते हैं क्योंकि लौकी ठंडी होती है जिससे जूस पीने पर जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है और सर्दी-जुकाम भी बढ़ता है.

विज्ञापन

बीपी हाई होने पर कौन सा पॉइंट दबाएं

बाबा रामदेव बताते हैं कि हाथों में एक ऐसा प्रेशर पॉइंट (Pressure Point) है जिसे दबाने पर हाई ब्लड प्रेशर कम हो सकता है. अपने हाथ की रिंग फिंगर यानी छोटी उंगली के बगल वाली उंगली को सबसे ऊपर के पॉइंट को दूसरे हाथ के अंगूठे और उंगली से दबाने पर ब्लड प्रेशर तुरंत कम हो जाता है.

विज्ञापन

हाई ब्लड प्रेशर के क्या लक्षण हैं

  • ब्लड प्रेशर हाई होने पर शरीर पर कुछ लक्षण (High Blood Pressure Symptoms) दिखने लगते हैं. पहला लक्षण है कि ब्लड प्रेशर हाई होने पर व्यक्ति की सांस फूलने लगती है.
  • सिर में दर्द होने लगता है.
  • सीने में दर्द होता है, जकड़न महसूस होती है और असहजता होने लगती है.
  • देखने में दिक्कत होने लगती है, धुंधला नजर आता है या एकदम से दिखना बंद हो जाता है.
  • नाक से खून निकलने लगता है.
  • दिल की धड़कने अनियमित हो जाती हैं.
  • कंफ्यूजन होने लगती है और एंजाइटी होती है.
  • जी मिलताने लगता है और उल्टी आ सकती है.
  • सिर घूमने लगता है, चक्कर आता है और बैलेंस बिगड़ने लगता है.

यह भी पढ़ें – रात में एसिडिटी हो तो क्या करें? बाबा रामदेव ने बताया कैसे मिलेगा Acidity से परमानेंट छुटकारा

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ