Social Media Addiction: आजकल सोशल मीडिया लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है. लोग अपनी लाइफस्टाइल से जुड़ी हर चीज सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं. हालांकि, जरूरत से ज्यादा स्क्रीन टाइम और लगातार इंस्टाग्राम से जुड़े रहने की वजह से टीनएजर्स सबसे ज्यादा इफेक्ट हो रहे हैं. इसकी लत भी टीनएजर्स में देखी जा रही है और बच्चे अपना करियर पर फोकस खत्म करते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा को लेकर भी समय-समय पर आरोप सामने आते रहे हैं कि उसके कुछ प्लेटफॉर्म्स की डिजाइन यूजर्स को ध्यान में रखते हुए किया गया है. मेटा कंपनी के इंस्टाग्राम पर भी कई गंभीर आरोप लगे हैं. यह आरोप अमेरिका के टेनेसी राज्य में लगाए गए हैं, जिसके बाद मेटा फीडबैक देते हुए नजर आया है.
इसे भी पढ़ें- प्रोटेस्ट में आंखों में चली गई Tear gas? आई एक्सपर्ट से जानिए कैसे रखें ख्याल
क्या हैं आरोप?
अमेरिका के टेनेसी राज्य में केस किया गया है और कहा गया है कि मेटा सीधे टीनएजर्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है. इसलिए लोगों को इसकी लत लग रही है और लोग अपनी जिंदगी से सुकून खो रहे हैं. इसको लेकर कई एक्सपर्ट का कहना है कि चाहे किसी भी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाए, सबसे जरूरी है कि टीनएजर्स सोशल मीडिया का कम से कम इस्तेमाल करें.
सोशल मीडिया की लत क्यों बढ़ रही है?
टेनेसी के अटॉर्नी जनरल जोनाथन स्करमेटी के ऑफिस ने मुकदमा दायर किया है और आरोप लगाए हैं. बता दें, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मिलने वाले लाइक्स, कमेंट्स, नोटिफिकेशन और लगातार नया कंटेंट देखने की आदत कई लोगों को बार-बार फोन चेक करने के लिए प्रेरित कर सकती है.धीरे-धीरे यह आदत पढ़ाई, नींद और मानसिक स्वास्थ्य पर असर डालने लगती है.
सोशल मीडिया एडिक्शन के संकेत
- बार-बार फोन चेक करना
- दूसरे कामों में मन न लगना
- सोशल मीडिया इस्तेमाल न करने से बैचेन होना
- फोन चलाने से नींद पूरी न होना
- ऑनलाइन चीजों में ज्यादा घुलना
- लोगों से बातचीत खत्म करना
सोशल मीडिया से होने वाले नुकसान
केस में मेटा को एक रिसर्च के बारे में बताया गया है कि कैसे यह टीनएजर्स पर बुरा असर डाल रहा है. साथ ही, आरोप लगाए गए हैं कि जकरबर्ग ने नुकसान कम करने की कोशिशों के लिए फंडिंग नहीं दी. इसलिए प्लेटफॉर्म पर गलत चीजें लगातार बढ़ती जा रही हैं.
- पढ़ाई पर असर पड़ना
- नींद की खराब होना
- स्ट्रेस बढ़ना
- भूख कम लगना
- खुद को वक्त ना देना
कैसे कम करें सोशल मीडिया?
- बिना जरूरत के बिल्कुल भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल ना करें.
- खुद को बिजी रखें और अगर खाली वक्त मिल रहा है तो खुद के बारे में सोचें.
- एक से ज्यादा सोशल मीडिया का इस्तेमाल ना करें और अगर कर रहे हैं तो नोटिफिकेशन को ऑफ कर दें.
- अगर सोशल मीडिया का इस्तेमाल ज्यादा हो रहा है तो अपने परिवार के साथ वक्त बिताना शुरू कर दें.
इसे भी पढ़ें- ब्रेन हेल्थ के लिए रीढ़ को ठीक रखना भी है जरूरी, मैक्स अस्पताल के डॉक्टर ने बताया उठने-बैठने का सही तरीका
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
9 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
11 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
13 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
14 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
17 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines