Teeth Pain Home Remedies: दांत का दर्द किसी भी कारण से हो सकता है. दांत में प्लाक जमने के कारण, मसूड़े कमजोर होने पर, नया दांत निकलने के दौरान या कुछ सख्त खा लेने पर भी दांतों में दर्द हो सकता है. ऐसे में अगर आप भी अकसर ही दांत के दर्द (Dant Dard) से परेशान रहते हैं और देर तक दांत पकड़कर बैठना पड़ता है तो यहां जानिए किस तरह दांत के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है. यहां बताए नुस्खे दांत के दर्द को कम करने में असर दिखाते हैं. खासतौर से नमक का देसी नुस्खा दांत का दर्द खींचने का काम करता है.
यह भी पढ़ें – कौन से विटामिन की कमी से याददाश्त कमजोर होती है?
कैसे कम होगा दांत का दर्द
नमक और सरसों का तेल
दांत दर्द होने पर नमक के पानी से कुल्ला करने के लिए कहा ही जाता है, साथ ही दांत दर्द होने पर नमक में सरसों का तेल मिलाकर लगा लिया जाए तो दर्द कम होता है. नमक (Salt) को सरसों के तेल में मिलाकर दांतों पर मलकर दांत साफ करने से दर्द कम होने के साथ ही दांतों का पीलापन भी कम होता है.
नमक और लहसुन
अगर दांतों में बहुत ज्यादा दर्द होने लगे तो लहसुन का टुकड़ा भी दांतों पर लगाया जा सकता है. इसके लिए लहसुन को कूटकर इसमें नमक मिला लें. अब इस नमक वाले लहसुन को दर्द वाले दांत पर लगाएं. लहसुन और नमक के गुण दर्द को कम करने में असरदार होते हैं.
हल्दी भी दिखाती है असर
दांतों में दर्द होने पर हल्दी का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. इसके लिए हल्दी में पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं. इसे दर्द वाले दांत पर लगाएं और फिर कुछ देर लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. इस तरह दांतों का दर्द कम होता है और दांतों की अच्छी सफाई भी हो जाती है.
हींग लगाकर देखें
दर्द वाले दांत पर हींग लगाकर देखी जा सकती है. चुटकीभर हींग में नींबू का रस मिलाएं और इसे दर्द वाले दांत पर लगा लें. इससे दर्द और सूजन दोनों कम होते हैं और दर्द से छुटकारा मिलता है.
इन बातों का भी रखें ध्यान
- दांतों को ब्रश से जरूरत से ज्यादा घिसने से परहेज करें. ब्रश को बहुत ज्यादा दांत पर घिसने से मसूड़े छिल सकते हैं और तकलीफ बढ़ती है.
- सुबह-शाम नमक वाले पानी से कुल्ला करने पर भी मुंह को आराम मिलता है. इससे मुंह के बैक्टीरिया दूर होते हैं.
- दर्द कम करने के लिए गर्म या ठंडी सिकाई की जा सकती है. बर्फ को कपड़े में बांधकर या तवे पर कपड़ा रखकर गाल पर लगाने से दर्द कम होने में मदद मिलती है.
यह भी पढ़ें – मधुमेह के लिए किस आटे की रोटी अच्छी है? यहां जानिए डायबिटीज के मरीजों को कौन सा आटा खाना चाहिए
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
24 mins ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 hr agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
5 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
9 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines