कौन से विटामिन की कमी से याददाश्त कमजोर होती है?

Vitamin Deficiency And Memory Loss: क्या आप जानते हैं वो कौन सा विटामिन है जिसकी कमी से याद्दाश्त कमजोर हो सकती है? अगर नहीं, तो यहां जानिए किस विटामिन की कमी मेमोरी लॉस का कारण बन सकती है.

Vitamin deficiency Memory Loss
1 / 7
Vitamin deficiency Memory Loss

Vitamin Ki Kami Se Yaddasht Kam Hona: शरीर को दुरुस्त रहने के लिए विटामिन की जरूरत होती है. कुछ विटामिन ना सिर्फ सेहत बनाए रखने के लिए जरूरी हैं, बल्कि दिमाग की सेहत अच्छी रखने में भी मदद करते हैं. ऐसे में एक ऐसा विटामिन भी है जिसकी शरीर में कमी हो जाए तो याद्दाश्त कम होने लगती है. यहां जानिए कौन सा है यह विटामिन जिसकी कमी से याद्दाश्त जा सकती है.

विज्ञापन

विटामिन बी12 की कमी

विटामिन बी12 की कमी 2 / 7

शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर याद्दाश्त कमजोर हो सकती है. विटामिन बी12 की कमी होने पर न्यूरोलॉजिकल प्रभाव दिखने लगते हैं जिनमें याद्दाश्त कम होना, दुखी फील करना और इरिटेटेड रहना शामिल है.

विज्ञापन

भूलने की दिक्कत होती है

भूलने की दिक्कत होती है 3 / 7

विटामिन बी12 की कमी से व्यक्ति को चीजें याद रखने में दिक्कत हो सकती है. इससे व्यक्ति अक्सर ही चीजें और बातें भूलने लगता है. इससे कंफ्यूजन की स्थिति बनने लगती है.

हाथ-पैरों पर भी दिखता है असर

हाथ-पैरों पर भी दिखता है असर 4 / 7

विटामिन बी12 की कमी का असर हाथ-पैरों पर भी दिख सकता है. इस विटामिन की कमी से हाथ-पैरों में झुनझुनी महसूस हो सकती है और हाथ-पैर सुन्न पड़ सकते हैं.

विज्ञापन

विटामिन बी12 की कमी से थकान

विटामिन बी12 की कमी से थकान5 / 7

जिन लोगों के शरीर में विटामिन बी12 की मात्रा कम हो जाती है उन्हें अक्सर ही शरीर में थकान महसूस होती है और ऐसा लगता है जैसे शरीर में किसी काम को करने की एनर्जी नहीं है.

किन लोगों में होती है विटामिन बी12 की कमी

किन लोगों में होती है विटामिन बी12 की कमी6 / 7

खानपान में विटामिन बी12 की भरपूर मात्रा ना होने से व्यक्ति के शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो सकती है.

विज्ञापन

कैसे पूरी होती है विटामिन बी12 की कमी

कैसे पूरी होती है विटामिन बी12 की कमी 7 / 7

विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए ओर्गन मीट, मछली, अंडे और दूध, सोया या फोर्टिफाइड फूड्स को डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. इसके अलावा, विटामिन बी12 के सप्लीमेंट्स लिए जा सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन