---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

दांत दर्द हो तो नमक में मिलाकर लगा लें यह चीज, Toothache दूर होते नहीं लगेगी देर

Home Remedies For Toothache: अगर आप भी अक्सर ही दांत के दर्द से परेशान रहते हैं तो यहां जानिए किस देसी नुस्खे से आपकी तकलीफ मिनटों में छूमंतर हो जाएगी. यह नुस्खा तेजी से अपना असर दिखाता है.

---विज्ञापन---

Teeth Pain Home Remedies: दांत का दर्द किसी भी कारण से हो सकता है. दांत में प्लाक जमने के कारण, मसूड़े कमजोर होने पर, नया दांत निकलने के दौरान या कुछ सख्त खा लेने पर भी दांतों में दर्द हो सकता है. ऐसे में अगर आप भी अकसर ही दांत के दर्द (Dant Dard) से परेशान रहते हैं और देर तक दांत पकड़कर बैठना पड़ता है तो यहां जानिए किस तरह दांत के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है. यहां बताए नुस्खे दांत के दर्द को कम करने में असर दिखाते हैं. खासतौर से नमक का देसी नुस्खा दांत का दर्द खींचने का काम करता है.

यह भी पढ़ें – कौन से विटामिन की कमी से याददाश्त कमजोर होती है?

---विज्ञापन---

कैसे कम होगा दांत का दर्द

नमक और सरसों का तेल

दांत दर्द होने पर नमक के पानी से कुल्ला करने के लिए कहा ही जाता है, साथ ही दांत दर्द होने पर नमक में सरसों का तेल मिलाकर लगा लिया जाए तो दर्द कम होता है. नमक (Salt) को सरसों के तेल में मिलाकर दांतों पर मलकर दांत साफ करने से दर्द कम होने के साथ ही दांतों का पीलापन भी कम होता है.

---विज्ञापन---

नमक और लहसुन

अगर दांतों में बहुत ज्यादा दर्द होने लगे तो लहसुन का टुकड़ा भी दांतों पर लगाया जा सकता है. इसके लिए लहसुन को कूटकर इसमें नमक मिला लें. अब इस नमक वाले लहसुन को दर्द वाले दांत पर लगाएं. लहसुन और नमक के गुण दर्द को कम करने में असरदार होते हैं.

---विज्ञापन---

हल्दी भी दिखाती है असर

दांतों में दर्द होने पर हल्दी का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. इसके लिए हल्दी में पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं. इसे दर्द वाले दांत पर लगाएं और फिर कुछ देर लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. इस तरह दांतों का दर्द कम होता है और दांतों की अच्छी सफाई भी हो जाती है.

---विज्ञापन---

हींग लगाकर देखें

दर्द वाले दांत पर हींग लगाकर देखी जा सकती है. चुटकीभर हींग में नींबू का रस मिलाएं और इसे दर्द वाले दांत पर लगा लें. इससे दर्द और सूजन दोनों कम होते हैं और दर्द से छुटकारा मिलता है.

---विज्ञापन---

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • दांतों को ब्रश से जरूरत से ज्यादा घिसने से परहेज करें. ब्रश को बहुत ज्यादा दांत पर घिसने से मसूड़े छिल सकते हैं और तकलीफ बढ़ती है.
  • सुबह-शाम नमक वाले पानी से कुल्ला करने पर भी मुंह को आराम मिलता है. इससे मुंह के बैक्टीरिया दूर होते हैं.
  • दर्द कम करने के लिए गर्म या ठंडी सिकाई की जा सकती है. बर्फ को कपड़े में बांधकर या तवे पर कपड़ा रखकर गाल पर लगाने से दर्द कम होने में मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें – मधुमेह के लिए किस आटे की रोटी अच्छी है? यहां जानिए डायबिटीज के मरीजों को कौन सा आटा खाना चाहिए

---विज्ञापन---
First published on: Apr 17, 2026 01:39 PM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.ए. और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. दिल्ली प्रेस और डायमंड पब्लिशिंग हाउस के लिए मैग्जीन में काम करने के बाद NDTV में साढ़े तीन साल कार्यरत रहीं. लाइफस्टाइल और सेहत बीट में गहन रुचि और लगभग छह साल का अनुभव लेकर न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर लिख रही हैं.

Read More

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.ए. और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. दिल्ली प्रेस और डायमंड पब्लिशिंग हाउस के लिए मैग्जीन में काम करने के बाद NDTV में साढ़े तीन साल कार्यरत रहीं. लाइफस्टाइल और सेहत बीट में गहन रुचि और लगभग छह साल का अनुभव लेकर न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर लिख रही हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola