चाय या कॉफी... आपकी बॉडी के लिए क्या है बेस्ट? जानिए डॉक्टर से

Tea VS Coffee: चाय और कॉफी, दो ऐसी ड्रिंक्स हैं, जिसे पिए बिना अक्सर लोगों की सुबह शुरू ही नहीं होती है। हालांकि, सेहत के लिहाज से दोनों ड्रिंक्स को ज्यादा अच्छा नहीं माना जाता है, लेकिन क्या सच में ऐसा है? आइए जानते हैं डॉक्टर की इस पर क्या राय है।

Tea VS Coffee

Tea VS Coffee

Tea VS Coffee: भारत में चाय और कॉफी के बीच हमेशा जंग चलती रहती है कि कौन सी ड्रिंक पीना सही है। एक बड़ा समूह ऐसा है, जो चाय के शौकीन होते हैं। वहीं, एक तबका ऐसा है, खासतौर पर युवाओं का समूह, जो कॉफी लवर्स है। अगर सेहत के लिहाज से बात करें, तो डॉक्टर दोनों ही लिक्विड्स को ज्यादा फायदेमंद नहीं मानते हैं। हालांकि, इसके कई कारण भी हैं। इन दोनों ड्रिंक्स के हमारी बॉडी पर अलग-अलग प्रभाव पड़ते हैं, जिनमें कुछ बेनेफिट्स तो कुछ डिसअडवांटेज शामिल हैं। दोनों ही कैफीन के सोर्स भी हैं, ऐसे में हमारी सेहत के लिए क्या ज्यादा सही है इस बारे में जानने की जरूरत है। आइए जानते हैं डॉक्टर की इस पर क्या राय है।

विज्ञापन

चाय-कॉफी से संबंधित जानकारी हमें युनानी डॉक्टर और यूट्यूबर डॉ. सलीम बता रहे हैं, जो अक्सर अपने पेज पर हमें सेहत से संबंधित जानकारियां देते रहते हैं। सबसे पहले तो दोनों के बेनेफिट्स जानते हैं।

विज्ञापन

1. चाय के फायदे

विज्ञापन

चाय कैटेचिन और फ्लेवोनॉयड्स जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती हैं, जो शरीर को फ्री रैडिकल्स से बचाते हैं और हार्ट डिजीज को रोकने में भी मदद करती है। चाय में कॉफी की तुलना में कैफीन की मात्रा काफी कम होती है, जो इसे लाइट बनाती है और एनर्जी का सोर्स भी होती है। आयुर्वेद भी कॉफी की तुलना में चाय को ज्यादा फायदेमंद मानता है।

2. कॉफी के फायदे

विज्ञापन

कॉफी में अधिक कैफीन होता है, जो हमारी बॉडी को इंस्टेंट एनर्जी देता है। कॉफी हमारी मेंटल हेल्थ के लिए भी अच्छी होती है। कॉफी में कैफीन होता है, जो डोपामिन के लेवल को बढ़ाता है। इससे आपका मूड बेहतर बनता है और तनाव भी कम होता है। कॉफी शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में भी मदद करती है, जिससे वेट लॉस भी होता है।

चाय या कॉफी, क्या पिएं?

डॉक्टर सलीम के अनुसार, अगर आप लाइट ड्रिंक और रिलैक्सेशन के साथ-साथ अलर्ट रहना चाहते हैं, तो चाय पीना बेहतर विकल्प हो सकता है। चाय से शरीर के अंदर कैफीन भी कम पहुंचेगा। वहीं, यदि आप तुरंत एनर्जी बूस्ट या फोकस में तेजी चाहते हैं, तो कॉफी पीना बेस्ट ऑप्शन है, लेकिन इसका अधिक सेवन शरीर पर नेगेटिव इम्पैक्ट डाल सकता है क्योंकि कॉफी ज्यादा पीने से अनिद्रा या हार्ट बीट में तेजी की समस्या हो सकती है।

विज्ञापन

हालांकि, डॉक्टर सलीम बताते हैं कि लोगों को अपनी इस राय को बदलने की जरूरत है कि कॉफी और चाय पीना हानिकारक है क्योंकि इन दोनों में ही अच्छे और शरीर के लिए जरूरी न्यूट्रिएंट्स होते हैं, लेकिन किसी भी चीज का मध्यम मात्रा में सेवन करना सही रहता है। यदि इन ड्रिंक्स का सेवन 1 दिन में 2 से ज्यादा बार किया जाए, तो नुकसान होना तय है। इसके अलावा, ऐसी ड्रिंक्स हैवी और गर्म होती हैं, इसलिए अगर खाली पेट पी जाएं, तो एसिडिटी हो सकती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ