TB Ke Lakshan: टीबी माइक्रोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस बैक्टीरिया और अन्य बैक्टीरिया से होने वाली बीमारियों के कारण होता है. यह एक ऐसी बीमारी है जिसका समय रहते इलाज ना किया जाए तो यह व्यक्ति की सेहत को बिगाड़ती चली जाती है और जानलेवा साबित हो सकती है. ऐसे में टीबी के लक्षणों (TB Symptoms) को समय रहते पहचानना और इलाज करना जरूरी है. इसी बारे में बता रहे हैं AIIMS के पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. अनंत मोहन. एम्स, दिल्ली के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है. वीडियो में डॉक्टर ने बताया कि टीबी कैसे फैलता है, इसके क्या लक्षण होते हैं और किन लोगों को इससे ज्यादा खतरा होता है.
यह भी पढ़ें – क्या नींद की कमी से बढ़ सकता है वजन? जानिए सेहत और स्लीप के कनेक्शन पर क्या कहती है स्टडी
कैसे फैलता है टीबी
डॉक्टर बताते हैं कि टीबी ड्रॉपलेट इंफेक्शन से फैलता है. टीबी से संक्रमित व्यक्ति अगर खांसता है तो उसके मुंह से निकलने वाले द्रव दूसरे व्यक्ति के मुंह या सांस के जरिए शरीर में जा सकते हैं. यह टीबी के बैक्टीरिया का सामान्य रूट है. इसके अलावा कुछ और तरीके हैं जिनसे टीबी फैलता है लेकिन वे काफी दुर्लभ हैं.
टीबी से किसे है ज्यादा खतरा
डॉक्टर बताते हैं कि टीबी किसी को भी हो सकता है. लेकिन, ऐसे कुछ ग्रूप्स हैं जिनमें टीबी की चपेट में आने की संभावना ज्यादा होती है. लोग जो इम्यूनोकोंप्रमाइज्ड होते हैं उनमें टीबी का खतरा ज्यादा होता है. जिन लोगों को कैंसर हो, जो कीमोथेरेपी से गुजर रहे हैं, अनकंट्रोल्ड डायबिटीज है, किडनी फेलियर या जो स्टेरॉइड्स वगैरह ले रहे हैं उनमें टीबी की संभावना ज्यादा होती है. इसके अलावा, वे लोग जो बहुत भीड़भाड़ वाली जगह पर रहते हैं, झुग्गियों में रहते हैं या खराब वेंटिलेशन वाली जगह पर रहते हैं उन्हें टीबी का खतरा ज्यादा होता है.
टीबी के लक्षण कैसे दिखते हैं
टीबी के लक्षण उस अंग पर निर्भर करते हैं जिसे टीबी प्रभावित करता है. कुछ सामान्य लक्षण ये हैं –
- ज्यादातर टीबी के शुरुआती लक्षणों में बुखार आ सकता है जो लंबे समय तक रहता है. यह बुखार कुछ दिनों से लेकर कुछ हफ्तों तक रह सकता है.
- बुखार के साथ ही खांसी आती है. यह सूखी खांसी भी हो सकती है लेकिन ज्यादातर बलगम वाली खांसी आती है.
- सांस लेने में दिक्कत हो सकती है, सीने में दर्द हो सकता है और खांसते हुए खून नजर आ सकता है.
- वजन कम हो सकता है और मरीज की भूख में कमी आ सकती है.
अगर अंग टीबी से ऑर्गन प्रभावित होता है तो लक्षण अलग हो सकते हैं, जैसे अगर दिमाग प्रभावित हुआ है तो अलग लक्षण दिखेंगे, दिल अगर इन्वोल्व्ड है तो लक्षण अलग होंगे और पेट की दिक्कत होगी तो उल्टी या पेट दर्द जैसे लक्षण दिखेंगे, वहीं, अगर हड्डी से जुड़ी दिक्कत होगी तो लक्षणों में जोड़ों का दर्द और सूजन भी शामिल होंगे.
क्या टीबी बिना लक्षणों के हो सकता है
डॉक्टर बताते हैं कि टीबी बिना लक्षणों के भी हो सकता है, लेकिन ऐसा सामान्यतौर पर नहीं होता है मगर यह पॉसीबल है. जो लोग इम्यूनोकोंप्रोमाइज्ड होते हैं उनमें टीबी के उस तरह से लक्षण नहीं दिखते हैं जैसे आमतौर पर अन्य लोगों में नजर आते हैं. अगर गहरी जांच की जाए तो पता चलता है कि व्यक्ति को टीबी हो गया है.
यह भी पढ़ें – Sadhguru ने बताया इम्यूनिटी बढ़ाने का नुस्खा, शहद में रातभर भिगोएं ये 2 चीजें और दिन में खाएं 3 बार
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
10 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
11 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
12 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
14 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
15 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
19 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines