क्या नींद की कमी से बढ़ सकता है वजन? जानिए सेहत और स्लीप के कनेक्शन पर क्या कहती है स्टडी

Sleep Deprivation: नींद की कमी सेहत को एक नहीं बल्कि कई तरह से प्रभावित करती है. लेकिन, क्या नींद की कमी से वजन भी बढ़ सकता है? आइए जानें स्टडी के अनुसार नींद की कमी का वजन पर क्या असर पड़ता है.

Lack Of sleep and weight gain
1 / 7
Lack Of sleep and weight gain

Lack Of Sleep: नींद की कमी शरीर को एक नहीं बल्कि कई तरह से प्रभावित करती है. नींद की कमी से व्यक्ति को फोकस करने में दिक्कत आती है और रोजमर्रा के काम भी प्रभावित होते हैं. लेकिन, क्या नींद की कमी वजन बढ़ने की भी वजह बन सकती है? कोलंबिया यूनिवर्सिटी इरविंग मेडिकल सेंटर में छपी स्टडी के मुताबिक नींद की कमी से वजन बढ़ (Weight Gain) सकता है. जानिए नींद की कमी और वजन पर असर के बारे में क्या-क्या कहती है स्टडी.

विज्ञापन

1 हफ्ता कम नींद लेने पर इतना बढ़ा वजन

1 हफ्ता कम नींद लेने पर इतना बढ़ा वजन2 / 7

स्टडी के मुताबिक, जिन लोगों ने 6 हफ्तों तक रात में जरूरत से 80 मिनट कम नींद ली है उनका वजन बढ़ा है. एवरेज आधा किलो के करीब लोगों ने वजन बढ़ा हुआ महसूस किया है. ये वे लोग हैं जिनका लाइफस्टाइल बिल्कुल भी एक्टिव नहीं है. (Image Credits - Pexels)

विज्ञापन

पूरी नींद से सेहत को फायदा

पूरी नींद से सेहत को फायदा 3 / 7

कोलंबिया के रिसचर्स ने पाया कि पूरी नींद लेने पर ना सिर्फ वजन बढ़ने का रिस्क कम होता है बल्कि मोटापे से जुड़ी बीमारियों जैसे हार्ट डिजीज और डायबिटीज का खतरा भी कम होता है. (Image Credits - Pexels)

भूख पर भी पड़ता है असर

भूख पर भी पड़ता है असर 4 / 7

स्टडी में पाया गया है कि नींद की कमी का असर भूख पर भी पड़ता है. व्यक्ति का एपेटाइट प्रभावित होता है और व्यक्ति ओवरईट करने लगता है जिससे वजन बढ़ता है. (Image Credits - Pexels)

विज्ञापन

ऐसे की गई रिसर्च

ऐसे की गई रिसर्च 5 / 7

नींद की कमी के प्रभाव को जांचने के लिए 7 से 8 घंटे नींद लेने वाले 95 लोगों पर रिसर्च की गई. इन लोगों को हर दिन 90 मिनट की नींद कम लेने के लिए कहा गया. स्लीप और एक्टिविटी लेवल्स जांचने के लिए रिस्ट मॉनीटर, बॉडी वेट में बदलाव, कमर का आकार, बॉडी कंपोजिशन और हार्मोन्स के फास्टिंग लेवल्स की जांच की गई. (Image Credits - Pexels)

नींद की कमी का सेहत पर असर

नींद की कमी का सेहत पर असर 6 / 7

हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के मुताबिक, रिसर्च कहती है कि खराब नींद क्वालिटी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों जैसे डायबिटीज, हार्ट डिजीज, स्ट्रोक और मेंटल हेल्थ की दिक्कतों जैसे एंजाइटी और डिप्रेशन का खतरा बढ़ा देती है.(Image Credits - Pexels)

विज्ञापन

कितने घंटों की नींद है जरूरी

कितने घंटों की नींद है जरूरी 7 / 7

अमेरिकन अकेडमी ऑफ स्लीप मेडिसिन के अनुसार, 6 से कम घंटों की नींद को नींद की कमी (Neend Ki Kami) कहा जाता है. वहीं वयस्क लोगों को रात में कम से कम 7 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए. 7 से ज्यादा घंटों की नींद ही पर्याप्त नींद होती है. (Image Credits - Pexels) यह भी पढ़ें - Sadhguru ने बताया इम्यूनिटी बढ़ाने का नुस्खा, शहद में रातभर भिगोएं ये 2 चीजें और दिन में खाएं 3 बार

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन