Pancreatic Cancer: अग्नाशय शरीर का बहुत ही अहम पार्ट है, जो पाचन एंजाइम और इंसुलिन जैसे हार्मोन बनाने का काम करता है. जब अग्नाशय के सेल्स बिना किसी वजह के बढ़ने लगते हैं तो यह अग्नाशय का कैंसर हो सकता है. यह कैंसर शुरुआती स्टेप्स में बिना गंभीर लक्षण दिए बढ़ता है, इसलिए इसे साइलेंट कैंसर भी कहा जाता है. हालांकि, इसका इलाज किया जा सकता है, बस आपको सही वक्त पर पता लगाना चाहिए. बेहतर होगा कि आप AIIMS ट्रेंड डॉक्टर सौरभ सेठी का कहना है कि अगर कुछ शुरुआती संकेतों को वक्त रहते पहचान लिया जाए तो इलाज शुरू करने में मदद मिल सकती है. हम कुछ ऐसे संकेत बता रहे हैं जिनकी पहचान आसानी से कर लेनी चाहिए.
इसे भी पढ़ें- मतली रोकना, गैस से राहत और ब्लड प्रेशर घटाना… एक नहीं बल्कि पूरे 7 फायदे देता है अदरक
अग्नाशय का कैंसर कैसे होता है?
अग्नाशय जिसे पैंक्रियास के नाम से भी जाना जाता है. यह तब होता है जब अग्नाशय के सेल्स के डीएनए में म्यूटेशन हो जाते हैं और कैंसर के ट्यूमर बनने हैं. हालांकि, शुरुआत में इस बीमारी का पता लगाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, क्योंकि लोगों को नॉर्मल संकेत लगते हैं.
अग्नाशय कैंसर के लक्षण
- पीलिया होना
- पेट में दर्द रहना
- वजन कम होना
- कमजोरी होना
- थकान रहना
- स्किन में खुजली होना
अग्नाशय के कैंसर के शुरुआती संकेत
पेट या पीठ में लगातार दर्द होना
अगर पेट के ऊपरी हिस्से या पीठ में लंबे समय तक दर्द बना रहता है और दवाओं से भी आराम नहीं मिलता तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. अगर आपके पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द है और आराम नहीं मिल रहा तो यह पथरी भी हो सकती है.
अचानक वजन कम होना
बिना डाइटिंग या एक्सरसाइज के तेजी से वजन घटना अग्नाशय के कैंसर का एक शुरुआती संकेत हो सकता है. अगर आपका वजन बिना किसी वजह से कम हो रहा है तो आपको एक बार डॉक्टर से जरूर बात करनी चाहिए. कई बार वजन कम होना खतरनाक हो सकता है.
भूख कम लगना
अगर लंबे समय तक भूख न लगे या थोड़ी सी मात्रा खाने पर भी पेट भरा हुआ महसूस हो, तो डॉक्टर से सलाह लें. हालांकि, भूख कम होने के कई कारण हो सकते हैं, कई बार इंसान को थकान की वजह से भी कम भूख लगती है, जिसे आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
पीलिया होना
आंखों और स्किन का पीला पड़ना, गहरे रंग का पेशाब और हल्के रंग का मल पित्त नली में रुकावट का संकेत हो सकते हैं, जो अग्नाशय के कैंसर से जुड़ा हो सकता है. इस दौरान इंसान के शरीर का खून पतला होने लगता है, जिसका पता आपको धीरे-धीरे लगता है.
पाचन संबंधी समस्याएं होना
पेट से जुड़ी समस्याएं भी होने लगती है. बार-बार गैस बनना, अपच, मतली, उल्टी या तैलीय मल आना इस बात का संकेत हो सकता है कि अग्नाशय ठीक से काम नहीं कर रहा. अगर आपको भी पेट से संबंधित कोई परेशानी है तो आपको एक बार डॉक्टर से बात करनी चाहिए.
इसे भी पढ़ें- दिल को लंबे समय तक हेल्दी रखना है? रोज खाएं ये 1 फल, मिल सकते हैं कई फायदे
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
सिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
26 mins agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
3 hrs agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
3 hrs agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
22 hrs agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 day agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
1 day agoक्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines